मधुबनी पेंटिंग वाली साडियां ऑनलाइन उप्लब्ध. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

मधुबनी पेंटिंग वाली साडियां ऑनलाइन उप्लब्ध.

 परम्परागत साड़ियां खोजने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी! उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने की दिशा में मधुबनी पेंटिंग के लिए विख्यात बिहार के मधुबनी जिले से साड़ियों की एक नई रेंज बाजार में आ चुकी है। इनकी विशेषता यह है कि इनमें हिंदू पुराण शास्त्र की स्पष्ट झलक देखने को मिलेगी।

मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ियों को लेकर आया है ऑनलाइन फैशन ब्रांड, उत्सव फैशन। इसके पीछे उसका उद्देश्य इस प्राचीन कला को विश्व धरातल पर लाना है। इन साड़ियों की खास बात यह है कि इनपर सौम्य रंगों व चित्रकारी ने सोने पर सुहागे का काम किया है, जिसके चलते हर एक पीस दूसरे से जुदा लगेगा।

साड़ियों में कलाकारों की मेहनत व रचनात्मकता साफ देखी जा सकती है। फैशन व कला के इस समन्वय को प्रकृति से जोड़ विशेष प्रयास किया गया है। इस नए क्लेशन को मधुबनी को जीवित रखने की दिशा में भी सार्थक प्रयास माना जा रहा है। इन साड़ियों की कीमत 3950 रुपये से शुरू है। ये आपको सिर्फ उत्सव फैशन में ही उपलब्ध होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: