झारखंड में हुआ समझौता बिहार में लागू नहीं किया जा सकता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

झारखंड में हुआ समझौता बिहार में लागू नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को अपना समर्थन दिया है पर अपने साथ किसी अन्य दल को जोडे़ जाने का निर्णय उस दल का अपना निर्णय है।

अहमद ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपना समर्थन दिया है पर सरकार बनाने में किसी अन्य दल को जोड़ने का निर्णय जेएमएम का अपना निर्णय है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में हुआ समझौता केवल उस राज्य के लिए है और उसे बिहार में लागू नहीं किया जा सकता। राजद सूत्रों ने नाम का खुलासा नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि झारखंड में सरकार बनाने के मुद्दे पर बातचीत के दौरान राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद ने कांग्रेस से बिहार में साथ रहने को कहा था। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में राजद के पांच और जदयू के दो विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश सरकार द्वारा पिछले 19 जून को बिहार विधानसभा में विश्वास मत के समय कांग्रेस के चार विधायकों ने सरकार का समर्थन किया था। कांग्रेस के उक्त समर्थन के आधार पर झारखंड में बनने वाली सरकार को जदयू द्वारा समर्थन दिए जाने की संभावना जतायी जा रही थी। अहमद ने पिछले 22 जून को कहा था कि बिहार में कांग्रेस के राजद या जदयू के साथ गठबंधन को लेकर रक्षा मंत्री ए के अंटोनी की अध्यक्षता वाली कमेटी उचित समय पर निर्णय लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: