इटली में जन्मी और 1979 में भारतीय नागरिकता लेकर ओडिशा में बस जाने वाली एक ओडिसी नृत्यांगना की ओडिशा के ही पुरी शहर में एक पुजारी ने 1,000 रुपये शुल्क न देने के कारण पिटाई कर दी। यह जानकारी एक प्रशासनिक अधिकारी ने दी।
घटना तब घटी जब 55 साल की इलियाना सिटारिस्टी भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथ पर चढ़ गईं। वहां उनसे मांगी गई राशि न देने पर कथित तौर पर एक पुजारी ने उनकी पिटाई कर दी। दो अन्य पुजारियों ने भी उन्हें अभद्र शब्द कहे और रथ से उतर जाने के लिए कहा।
सिटारिस्टी ने बताया कि मुझे सिर पर मारा गया। मैं तो चकित रह गई। सिटारिस्टी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कहा कि पुजारी उन पर चिल्लाने लगे। पुजारियों ने सिटारिस्टी से कहा कि वह विदेशी हैं इसलिए वह रथ पर नहीं चढ़ सकतीं।
ओडिसी नृत्यांगना सिटरिस्टी को नृत्य को दिए उनके योगदान के लिए 2006 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अरबिंद कुमार पढ़ि ने बताया कि मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की और घटना पर माफी मांगी। आगे की कार्रवाई के लिए हमने उनकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें