परवेज रसूल टीम इंडिया में शामिल होने वाले पहले कश्मीरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

परवेज रसूल टीम इंडिया में शामिल होने वाले पहले कश्मीरी

युवा आलराउंडर परवेज रसूल ने इतिहास रच दिया, वह जम्मू कश्मीर की ओर से टीम इंडिया में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर बने. गौरतलब है कि परवेज रसूल पर एक बार आतंकवाद का भी आरोप लग चुका है. 

वहीं चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में जिंबाब्वे में होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चार अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को विश्राम देने का फैसला किया.

रसूल को एक बार कथित रूप से विस्फोटक ले जाने के लिए बैंगलोर में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था. जब उन्हें 2012 के अंत और इस साल के शुरू में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिये भारत-ए टीम में चुना गया तो वह सुखिर्यों में आ गए थे.

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वह प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 45 रन देकर सात विकेट का शानदार प्रदर्शन किया था. इस मैच में वह अपनी टीम की ओर से 36 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर भी रहे. इस ऑलराउंडर को जब पुणे वारियर्स इंडिया की ओर से आईपीएल का अनुबंध मिला तो रसूल ने मौके का फायदा उठाया. रसूल ने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 46 विकेट चटकाए और 38.57 के औसत से 1003 रन बनाये हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: