जिले मंें 471.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 471.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 49.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। शुक्रवार पांच जुलाई को जिले में 4.5 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 405 मि0मी0, बासौदा में 627 मि0मी0, कुरवाई में 496 मि0मी0, सिरोंज में 288 मि0मी0, लटेरी में 340 मि0मी0, ग्यारसपुर में 541 मि0मी0, गुलाबगंज में 638 मि0मी0 और नटेरन में 436 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार पांच जुलाई को जिले की पांच तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विदिशा में 10 मि0मी0, बासौदा में 6 मि0मी0, लटेरी में 7 मि0मी0, गुलाबगंज में 5 मि0मी0 और नटरेन तहसील मंे 8 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है वही जिले की तीन तहसील क्रमशः कुरवाई, सिरोंज और ग्यारसपुर में नियत तिथि को वर्षा नही हुई।
आंगनबाडि़यों के लिए स्कूलांे में पृथक कक्ष बनायंे जायेंगे-कलेक्टर श्री ओझा
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने शुक्रवार को नटेरन, शमशाबाद, लटेरी और सिरोंज क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने यहां आयोजित बैठको के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी आंगनबाड़ी केन्द्र जो निजी भवनों में संचालित हो रही है उनके लिए समीप के स्कूल में पृथक से एक कक्ष बनाया जायेगा ताकि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो का शासकीय भवनों में ही संचालन हो सकें। उन्होंने विभाग के अमले से कहा कि जिन हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभांवित किया गया है उनकी एनएससी का नवीनीकरण कार्य समय सीमा में कराये। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के परिपालन में की गई कार्यवाही की बिन्दुवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री ओझा ने इस दौरान खण्ड स्तरीय अधिकारियांे एवं कर्मचारियोंें से कहा कि वे मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें जिसकी क्रास माॅनिटरिंग टेलीफोनों पर सम्पर्क कर की जायेगी। वर्षाकाल को ध्यानगत रखते हुए खण्ड स्तरीय अमला खासकर स्वास्थ्य विभाग का क्षेत्र में सतत सम्पर्क बनायें रखे और आवश्यक दवाओं की पूर्ति करना सुनिश्चित करंे इसी प्रकार की अपेक्षा उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले से व्यक्त की। इस अवसर पर फीडर सेप्रेशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, वनाधिकार के तहत सामुदायिक दावे, नल-जल योजना एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री ओझा ने नटेरन के कन्या हाई स्कूल का भ्रमण के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया यहां बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने पर शिक्षकों से कहा कि भविष्य में यदि बच्चे कम पाए जाते है तो शिक्षकों की पद संख्या कम की जायेगी। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, मरम्मत की ओर विशेष ध्यान देने की बात कही। पिपरिया मजरा के आदिवासियों ने ग्राम की प्राथमिक शाला में एक अतिरिक्त कक्ष बनायंे जाने का आग्रह किया जिसकी स्वीकृति कलेक्टर द्वारा मौके पर प्रदाय की गई और आवश्यक कार्यवाही हेतु डीपीसी को निर्देश दिए। शमशाबाद में विस्थापितों से भी कलेक्टर श्री ओझा ने संवाद स्थापित किए और उनकी मूलभूत समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि इन्हें मूलभूत बेहतर व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जायें। लटेरी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि क्षेत्र की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से कराया जाना है की जानकारी अविलम्ब जिला कार्यालय के ध्यान में लायी जायेें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सप्ताह टी0एल0 की बैठक आयोजित की जाती है ठीक इसी प्रकार की बैठक खण्ड मुख्यालय पर एसडीएम बैठक आयोजित करें ताकि अन्य विभागों के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा हो सकें और उनके क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का समाधान अनुविभाग स्तर पर किया जा सकें। सिरोंज के सर्किट हाउस में भी कलेक्टर श्री ओझा ने खण्ड स्तरीय अधिकारियों से संवाद स्थापित किया और यहां स्वास्थ्य सेवाएं, आंगनबाड़ी, ग्रामीण विकास विभाग, ऊर्जा, सड़कों इत्यादि की समीक्षा की। बैठकों में जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह, शमशाबाद एसडीएम श्री डी0आर0बिल्वे, सिरोंज एसडीएम श्री आर0के0शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री योगेन्द्र सिंह, म0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री के0के0वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस0के0त्रिपाठी, डीपीसी श्री हरेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जिले के 14 हाई स्कूलों का उन्नयन
लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त श्री एस0के0पाल द्वारा जिले के 14 हाई स्कूलों का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन संबंधी आदेश जारी कर दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस0के0त्रिपाठी ने बताया कि इसी सत्र से जिन हाई स्कूलों का हायर सेेकेण्डरी में उन्नयन किया गया है उनमें शा0हाई स्कूल दीपनाखेड़ा, शा0कन्या हाई स्कूल पठारी, शा0हाई स्कूल उनारसीकलां, शा0हाई स्कूल भगवन्तपुर, शा0हाई स्कूल ऊहर, शा0हाई स्कूल घटवार, शा0हाई स्कूल सुमेरदांगी, शा0हाई स्कूल घटेरा, शा0हाई स्कूल खामखेड़ा, शा0हाई स्कूल बागरी, शा0हाई स्कूल सौठिंया, शा0हाई स्कूल करारिया, शा0हाई स्कूल सतपाडासराय और शा0हाई स्कूल सीहोद शामिल है।
श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष आज विदिशा में
मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री भगवान दास गौंडाने, छह जुलाई को विदिशा आयेंगे। इनका प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार छह जुलाई की दोपहर साढे तीन बजे विदिशा पहुंचेंगे और यहां मण्डल द्वारा संचालित श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केन्द्र विदिशा का अवलोकन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। श्री गौंडाने सात जुलाई की प्रातः नौ बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रियान्वित निर्वाचन कार्यो से प्रभावित हुए
उड़ीसा के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रघुराम आर0अय्यर ने आज विदिशा जिले में क्रियान्वित निर्वाचन संबंधी कार्यो का बारीकी से अध्ययन किया। यहां उन्होंने फोटो निर्वाचक नामावली प्रक्रिया में अंकित करने की कार्यवाही को देखा वही रंगई मतदान केन्द्र में पहुंचकर बीएलओ के दायित्वों से अवगत हुए। यहां उन्होंने मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित उपायों की जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के क्रियान्वयन में किस प्रकार की तीव्रता लाई जायें ताकि आमजनों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़ और आयोग द्वारा निर्धारित ईपिक कार्ड त्रुटिरहित प्राप्त हो सकें इत्यादि प्रक्रिया के क्रियान्वयन में क्या अंतर है से अवगत होने के उद्धेश्य से भारत निर्वाचन के दिशा निर्देशों पर श्री अय्यर आज विदिशा आयें। उन्होंने विदिशा जिले में किए गए शत प्रतिशत ईपिक कार्ड, फोटो निर्वाचक नामावली इत्यादि के संबंध में गहन जानकारी प्राप्त की और जिले में क्रियान्वित व्यवस्था के अनुरूप उड़ीसा राज्य में भी क्रियान्वित कराने की अपेक्षा जाहिर की। श्री अय्यर ने तहसील कार्यालय में बने मतदाता सहायता केन्द्र में सम्पादित की जाने वाली प्रक्रियाा की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य निर्वाचन आयोग के लायजिंग आफीसर श्री मोहनलाल और श्री संजय वर्मा के अलावा अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, एसडीएम श्री अविनाश तिवारी और डिप्टी कलेक्टर श्री ए0के0सिंह भी साथ मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें