पहला मलाला अवॉर्ड भारत की16 वर्षीय रजिया को. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

पहला मलाला अवॉर्ड भारत की16 वर्षीय रजिया को.

मेरठ की रजिया सुल्तान को पहला मलाला अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद उसके गांव नांगला कुभा में जश्न का माहौल है और गांव के लोग इस 16 वर्षीय लड़की को इतनी ऊंचाई पर देखकर बहुत गौरावान्वित महसूस कर रहे हैं।

ईंट आपूर्ति का काम करने वाले रजिया के पिता फरमान को अभीतक अपनी बेटी को मिलने वाले पहले मलाला अवॉर्ड के महत्व और प्रतिष्ठा का अनुमान भी नहीं है फिर भी वह अपनी बेटी की उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उसकी तमाम इच्छाओं को पूरा कर देने का संकल्प ले चुके हैं जिसमें दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक स्तर की पढ़ाई करना शामिल है।

फरमान ने बताया कि उनकी बेटी रजिया मात्र पांच वर्ष में अपनी छोटी और नाजुक उंगलियों से फुटबॉल की सिलाई करने का काम करके अपने परिवार को आर्थिक सहारा देती थी। उनका कहना है कि वह कम उम्र में ही रजिया का निकाह करके अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहते थे लेकिन एक गैर सरकारी संस्था बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा बाल मजदूरी से मुक्त कराये जाने के बाद वह स्वयं बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाने की कोशिश में लग गई।

फरमान कहते हैं कि अपनी आर्थिक स्थिति से बढ़कर उन्होंने रजिया को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाया और अब वह कुराली के एलटीआर पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उनका कहना है कि वंचित तबके के बच्चों की आवाज उठाने और उन्हें शिक्षा दिलाने में रजिया की कोशिशें को पूरा कराना उनके जीवन का ध्येय है। फरमान की पत्नी और रजिया की स्नातक मां जाहिदा का कहना है कि उनकी बेटी जिस तरह पूरे विश्व में छा गई है उससे उसे इतनी खुशी मिली है जो कभी नहीं मिल सकी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की बहादुर लड़की मलाला यूसुफ जई के शुक्रवार को 12 जुलाई को 16 साल की होने पर संयुक्त राष्ट्र में मलाला दिवस के अवसर पर पहला मलाला अवॉर्ड भारत की 16 वर्षीय रजिया को ही दिये जाने की घोषणा की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: