गायिका सेलेना गोम्ज नए गाने के जरिए गायक जस्टिन बीबर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर सामने आई हैं। वेबसाइट 'ईआनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 'स्टार्स डाउन' एलबम का 'लव विल रिमेम्बर' गाना लीक हो चुका है और इसमें उनके पूर्व पुरुष मित्र बीबर के वॉइसमेल को भी शामिल किया गया है। गाने की शुरुआत बीबर के एक वॉइसमेल से हुई है जिसमें वह गोम्ज से अपने प्यार का इजहार करते हैं।
रिकॉर्डेड वॉइसमेल में बीबर कहते हैं, "यह मैं हूं। मैं सिर्फ तुमसे बात करना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं। मैं सिर्फ तुम्हें यह बताना चाहता हूं कि तुम मेरी राजकुमारी हो। तुम दुनिया के सभी प्यार को पाने योग्य हो। तुम मेरा प्यार हो।" बीबर के एक नजदीकी सूत्र ने भी इस वॉइसमेल में इस पॉप गायक की आवाज होने की पुष्टि की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें