मध्य प्रदेश के विधायकों को बांटे गए टैबलेट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

मध्य प्रदेश के विधायकों को बांटे गए टैबलेट


मध्य प्रदेश की 13वीं विधानसभा के सभी विधायकों को बुधवार को सरकार की ओर से टैबलेट बांटे गए। यह दीगर है कि प्रदेश के कई विधायकों को टैबलेट और लैपटॉप के बीच फर्क पता ही नहीं है। राज्य की 13वीं विधानसभा का अंतिम सत्र चल रहा है। विधानसभा की परंपरा के मुताबिक अमूमन हर वर्ष बजट सत्र के दौरान सरकार की ओर से विधायकों को उपहार दिए जाते हैं, जबकि इस बार मानसून सत्र में ही सरकार की ओर से विधायकों को उपहार स्वरूप टैबलेट बांटे गए।


उद्योगमंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह टैबलेट विधायकों के लिए काफी मददगार साबित होंगे और वे इसका उपयोग विकास के काम में भी कर सकते हैं। महिला बाल विकास मंत्री रंजना बघेल ने टैबलेट को आज के दौर की जरूरत बताया।



खास बात यह है कि कई विधायकों को टैबलेट और लैपटाप का फर्क ही नहीं पता था तथा वे उपहार स्वरूप मिले टेबलेट को लैपटाप बताए जा रहे थे। कई विधायकों ने तो यह भी स्वीकार किया कि उन्हें इसे चलाना नहीं आता। हालांकि राज्य का शासन चलाने वाले विधायकों ने यह दावा जरूर किया कि वे इसे चलाना जल्द ही सीख लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: