पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद आफरीदी एकदिवसीय क्रिकेट में 7000 रन और 350 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आफरीदी ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए एकदिवसीय मैच के दौरान कप्तान ड्वेन ब्रावो का विकेट लेकर 350 विकेटों का आंकड़ा छुआ। वह 350 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे और विश्व के आठवें गेंदबाज बन गए हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में अफरीदी के अलावा श्रीलंका के सनत जयसूर्या ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 300 विकेट लेने के अलावा 7000 से अधिक रन बना चुके हैं। आफरीदी ने अपने एकदिवसीय कैरियर में तीन बार पांच विकेट लेने के अलावा 50 रन से अधिक की पारी खेली है। यह खिताब सिर्फ आफरीदी को हासिल है।
आफरीदी के अलावा कोई और खिलाड़ी यह कारनामा एक से अधिक बार नहीं कर सका है। अब तक कुल 16 बार ऐसा हुआ हैं, जब एकदिवसीय मैच में किसी खिलाड़ी ने 50 रन और पांच विकेट लिए है। आफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर सात विकेट लिए। यह एकदिवसीय इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का खिताब श्रीलंका के चमिंडा वास के नाम है, जिन्होंने 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 रन देकर आठ विकेट लिये थे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें