झारखंड के पाकुड़ में 4 किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

झारखंड के पाकुड़ में 4 किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म


झारखंड में जनजातीय वर्ग की चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 10 से 15 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अपहर्ताओं ने पाकुड़ जिले के लवादा गांव स्थित लड़कियों के छात्रावास से रविवार रात चार लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया। अपरहणकर्ता हथियारों से लैस थे।


पुलिस ने बताया कि 12 से 14 साल की ये पीड़ित लड़कियां पहाड़िया जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: