शशांक शेखर भोक्ता झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 25 जुलाई 2013

शशांक शेखर भोक्ता झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के शशांक शेखर भोक्ता को गुरुवार को निर्विरोध झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।

 विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक शशांक शेखर भोक्ता ने ही सिर्फ नामांकन पत्र भरा था इसलिए उनका राज्य का नया विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया था। भोक्ता सारठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

गत 18 जुलाई को हेमंत सरकार के झारखंड विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद 19 जुलाई को भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने विधानसभाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे राज्य विधानसभाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 18 जुलाई को विधानसभा के विशेष मानसून सत्र के पहले दिन अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: