गोरखालैंड के लिए प्रदर्शन शुरू. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

गोरखालैंड के लिए प्रदर्शन शुरू.

तेलंगाना के बाद गोरखालैंड राज्य के लिए प्रदर्शन शुरू हो गया है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने सैलानियों से अपील की है कि वह इलाका खाली करके चले जाएं।

दार्जिलिंग के चौक बाजार में लोगों ने फिर गोरखालैंड अलग राज्य के हक में मशाल जुलूस निकाला। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का दावा है कि उनकी मांग तेलंगाना से कहीं ज्यादा पुरानी है।

मोर्चे के नेता और गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने यह पद छोड़ने का भी ऐलान कर दिया। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा अब आंदोलन को और तेज करने वाला है।

मुश्किल यह है कि तृणमूल और सीपीएम दोनों अलग गोरखालैंड बनाए जाने के खिलाफ हैं, लेकिन आंदोलनकारियों का रुख बता रहा है कि इस बार राज्य सरकार को कहीं ज्यादा तीखे आंदोलन और सवालों का सामना करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: