मेरी फिल्में भावनाओं पर आधारित होती हैं : प्रकाश झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

मेरी फिल्में भावनाओं पर आधारित होती हैं : प्रकाश झा

 
 मशहूर फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि उनकी फिल्में किसी मुद्दों पर आधारित न होकर भावनाओं पर आधारित होती हैं। मृत्युदंड, गंगाजल, अपहरण और राजनीति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले जाने-माने फिल्मकार प्रकाश ने कहा कि मेरी फिल्में किसी मुद्दों पर आधारित नहीं होती हैं। मेरी फिल्म भावनाओं पर आधारित होती हैं।

उन्होंने कहा कि यदि मैं अपनी फिल्म की कहानी में भावनायें नहीं डालता हूं तो मुझे लगता है कोई मेरी फिल्म नहीं देखेगा। मेरी फिल्म पूरी तरह से व्यवसायिक होती है। प्रकाश ने अपनी आने वाली फिल्म सत्याग्रह की चर्चा करते हुये कहा कि मेरी फिल्म का अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

प्रकाश झा ने कहा कि मेरी फिल्म में विरोध प्रदर्शन के सीन फिल्माये गये हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह अन्ना हजारे के आंदोलन पर आधारित है। विश्वभर में कई आंदोलन हुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि लोग मेरी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि अन्ना हजारे की टीम मुझसे इस फिल्म को देखने के लिये संपर्क करती है तो हम इसके लिये तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, मनोज वाजपेयी, अर्जुन रामपाल और अमृता राव की मुख्य भूमिकायें हैं। फिल्म 30 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: