पटना, 07 जुलाई। एआईएसएफ की पटना जिला इकाई ने आज विश्व प्रसिद्ध बौध र्तिथ स्थली बोध गया स्थित महाबोधि मंदिर में अहले सुबह हुए सिरियल बम बलास्ट की धटना की निंदा की हैं। साथ ही संगठन ने विस्फोट के खिलाफ सांप्रदायिक आंदकवाद का पटना विश्वविद्यालय गेट के पास पुतला भी फुंका। आतंकवाद हो बर्बाद के नारे के साथ एआईएसएफ के नेताओं ने आम जनता से सांप्रदायिक आंतकवाद का डट कर मुकाबला करने की अपील की। वहीं आईबी एवं केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा अगाह किये जाने के बाद भी धार्मिक स्थलों खासकर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में हुई चुक के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार बताते हुए दोषि अधिकारियों पर कार्रवाइ की मांग की हैं। पुतला दहन के बाद एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिला सचिव आकाश गौरव ने किया। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह हमला देश की एकता और अखंडता के साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। पुतला दहन में राज्य सचिवमंडल सदस्य सुशील कुमार, राज्य पार्षद प्रिंस कुमार, कार्यकारी जिला सचिव आकाश गौरव, पटना वि.वि. सचिव निखिल कुमार झा, महेश कुमार, सुशील उमाराज, अखिल गौरव, अभिषेक आंनद के अलावा दर्जनों छात्र शामिल थे।
रविवार, 7 जुलाई 2013
एआईएसएफ ने फुंका सांप्रदायिक आतंदवाद का पुतला, बोध गया के धटना की निंदा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें