वर्षा के बावजूद केसरिया पंचायत उपचुनाव में 55 से 63 प्रतिशत मतदान
नरकटियागंज, स्थानीय प्रखण्ड के केसरिया पंचायत समिति आलोक प्रसाद वर्मा के निधन से रिक्त हुए पद पर उप चुनाव आज रविवार को सम्पन्न हो गया है। इस बावत छव उम्मीद्वारो का भविष्य इवीएम में बन्द हो गया है। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय अमवा टोला में वार्ड दो के, सामुदायिक भवन केसरिया में (पूर्वी व पश्चिमी) वार्ड 3-4 के मध्य विद्यालय केसरिया में वार्ड 1, 5, 6 और 7 के मतदाताओ ने अपने वोट डाले। पंसस पद पर तीन उम्मीद्वारों के बीच संघर्ष हो रहा है। चुनाव मैदान में उपेन्द्र यादव, उमेश यादव, प्रेमचंद कुमार, राकेश कुमार कुशवाहा, राजेश्वर प्रसाद और राजेश प्रसाद डटे है। निर्वाची पदाधिकारी बासुदेव बैठा निराला ने बताया कि पंचायत में चुनाव के दौरान चैकस सुरक्षा व्यवस्था की गयी है, हालाकि सुबह से हो रही वर्षा ने वोटरों को घर से निकलने नहीं दिया बावजूद इसके 55 से 63 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
विभिन्न घटना में दो जख्मी
नरकटियागंज, साठी थाना के धमिनाहा गाँव में मांस विक्रेता और साहेब देवान के बीच मांस की खरीद विक्री को लेकर मार-पीट में फिरोज खाँ घायल हो गया। बताते है कि फिरोज से साहेब देवान ने माँस उधार मांगा, फिरोज द्वारा इनकार करने के बाद दोनो पक्ष आपस में भिड गये। जिसमें साहेब, बिटू, अफरोज देवान समेत आधा दर्जन ने फिरोज को जख्मी कर दिया। जिसका इलाज नरकटययागेज सरकारी अस्पताल में किया गयां। उधर जमुनिया गाँव जोखू व रामायण साह आपस में भिड़ गये और जख्मी हो गये, जिनका इलाज नरकटियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।
कृष्णाष्ठमी पूजा समिति का गठन
नरकटियागंज, नरकटियागंज में होने वाले जन्माष्ठमी त्योहार के उपलक्ष्य में लगने वाले मेला की चर्चा पूरे उत्तर बिहार में होती थी। विगत 2005 में यह मेला किसी परिस्थितवश बन्द हो गया। इन दिनो ब्लाॅक रोड़ के युवको ने यह ठान लिया कि जन्माष्ठमी मेला को पुनः स्थापित कर दिया जाए। इसके लिए ब्लाॅक रोड स्थित छोटे मियाँ के यहाँ नौजवानो की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संजय उपाध्याय ने की, उक्त बैठक में पूजा के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया। नवयुवक संघ शांति समिति के तत्वावधान में कृष्णाष्ठमी पूजा समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मति से अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सचिव विक्की कुमार, कोषाध्यक्ष सुमन वर्मा समेत मनीष कुमार, लडडू कुमार, राजू कूुमार, रिंकू कुमार, भोला कुमार, सुनिल कुमार, बिकाउ सिंह, मनू यादव, राजू मुखिया, मोहित राज, राजू उपाध्याय सदस्य चुने
बिहार में कुछ अप्रत्याशित होने जा रहा है: पाण्डंेय
नरकटियागज, स्थानीय चीनी मिल अतिथिशाला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रदेश के सह प्रभारी विनोद पाण्डेय ने एक प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओ की गतिशिलता बनाये रखने के लिए उन 141 क्षेत्रों का दौरा करना है जहाँ जद यु ने चुनाव लड़ा था। अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार में अप्रत्याशित होने जा रहा है। गोपाल नारायण सिंह के बयान के मामले पर उन्होने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि वे वरीय है और हम उनका सम्मान करते है। उन्होने कहा कि विगत छव वर्ष में बनी सड़के मिशाल है। निवेशकों को आधार भूत संरचना के आधार पर बिहार में आकर्षित किया गया। 17 वर्ष से हमारा गठबंधन रहा लेकिन दगा देना हमारी फितरत नहीं। उन्होने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का दर्शन कांग्रेस विरोध पर था वह आज कांग्रेस के साथ है, यह कैसी विडम्बना है, बिहार कि जनता सबक सिखायेगी। विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद ने कहा कि जद यु के लोगो को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। हमने 20000 हजार के मतो के अन्तर से चुनाव जीता है। विधायक सतीश दूबे ने कहा के जनता के कठघरे में नीतीश हैं नहीं कि नरेन्द्र मोदी। विश्वासघातियो को जनता सबक सिखायेगी। भाजपा नेताओ ने कहा कि 1995 के बाद से योगापट्टी में भाजपा का झंडा नहीं लग पाया था क्योकि पारस यादव के बाद वहाँ से कोई चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि यह सीट तालमेल में जद यु को मिली थी।
ऐतिहासिक गौरव को प्राप्त करेगा यह क्षेत्र: जयराम रमेश
नरकटियागंज, आज इतिहास बनेगा और इतिहास आज बनेगा उपर्युक्त बाते केन्द्रिय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने ऐतिहासिक भितिहरवा आश्रम में कहा। वे पश्चिम चम्पारण में केन्द्र प्रायोजित योजनाओ को देखने व उसकी समीक्षा करने आये थे। वे शनिवार की देर शाम पौने आठ बजे गाँधी आश्रम भितिहरवा पहंुचे, उन्होने आश्रम को देखा और पुस्तिका पर अपने हस्ताक्षर किया। भितिहरवा का उनका दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था, लेकिन जिला प्रशासन के बताये जाने पर वे वहाँ जाने की इच्छा व्यक्त किये तथा पहुंचे भी। उन्होंने आश्रम को और भी सुसज्जीत करने व बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक काल में काफी विकसित रहा है आज पिछड़े इलाको में इसकी गिनती होती है। मेरा प्रयास है कि यह क्षेत्र एक बार फिर अपने इतिहास को दुहराए और पुनः अपनी प्रतिष्ठा को प्राप्त करे। केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेंश के साथ जिला पदाधिकारी श्रीधर चिरीबेलू, जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार नायक मेघावत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें