बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई )

किरनापुर के छात्रावास  अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर आज 6 जुलाई  को दोपहर के बाद अचानक  किरनापुर पहुंच गये। इस दौरान  वहां के छात्रावास का निरीक्षण किया तथा वहां के अधीक्षक के अनुपस्थित पाये जाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके विरूध्द विभागीय जांच शुरू कर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाये। छात्रावास अधीक्षक को शीघ्र अपना स्पष्टीकरण पेश करने कहा गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर ने आज किरनापुर के भ्रमण के दौरान प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया तो पता चला कि वहां के छात्रावास अधीक्षक गुलाब शरणागत छात्रावास से गायब है। पूछने पर बताया गया कि वे बालाघाट में रहते है और अप-डाउन करते है। इस पर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। छात्रावास अधीक्षक का समाधान कारक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरूध्द विभागीय जांच संस्थित  कर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: