दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई )

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत् दतिया से रामेश्वरम् के लिए तीर्थयात्रा
  • दिनांक 14 जुलाई 2013 से 19 जुलाई 2013 के संबध में आवेदन आमंत्रित


मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत दिनांक 14.07.2013 को जिला दतिया से 157 तीर्थ यात्री रामेश्वरम् के लिये रवाना होगे एवं दिनांक 19.07.2013 को यात्रा वापिस दतिया पहुॅचेंगी। जिन व्यक्तियों का चयन यात्रा हेतु नही हुआ है, उनके आवेदन पत्र यथावत् रहेगें। और भविष्य में होने वाली तीर्थ स्थानों की यात्रा की लिये उन्हे पुनः आवेदन नही करना होगा। व्यक्ति केवल यह आवेदन देगा कि वह नवीन तिथि जिसके लिये लाॅटरी निकाली जा रही है, पर यात्रा करने हेतु सहमत है। पूर्व के आवेदन पत्रो में नवीन आवेदन पत्रों को सम्मिलित कर नवीन यात्रा की लाॅटरी निकाली जावेगी। जिले में पूर्व की यात्राओं के लिये जो आवेदन प्राप्त हुये थे उनमें से शेष यात्री चाहे तो सहमति देकर पूर्व आवेदन के आधार पर ही अन्य तीर्थ यात्रा का विकल्प चुन सकते है इस हेतु उन्हे मय पाॅवती एवं पहचान पत्र के सहमति देनी होगी। सहमति पत्र प्राप्त होने पर आप उसका भली भाॅति परीक्षण कर ले। यह सुनिश्चित कर ले कि उनके द्वारा पूर्व में कोई यात्रा नही की गई है तथा वे यात्रा की पात्रता रखते है। यह ध्यान रहे कि जिन यात्रियों का चयन लाॅटरी के माध्यम से पूर्व की यात्रा में हो गया था। एवं वे यात्रा के लिये अनुपस्थित रहे अथवा असमर्थ रहे, ऐसे यात्रियों को यात्रा की पात्रता नही रहेगी। आवेदन संबंधित एस.डी.एम./तहसीलदार के पास दिये जा सकेगें।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत् दतिया से वैष्णोंदेवी् के लिए तीर्थयात्रा दिनांक 
  • 24 जुलाई 2013 से 28 जुलाई 2013 के संबध में आवेदन आमंत्रित


मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत दिनांक 14.07.2013 को जिला दतिया से 227 तीर्थ यात्री रामेश्वरम् के लिये रवाना होगे एवं दिनांक 28.07.2013 को यात्रा वापिस दतिया पहुॅचेंगी। जिन व्यक्तियों का चयन यात्रा हेतु नही हुआ है, उनके आवेदन पत्र यथावत् रहेगें। और भविष्य में होने वाली तीर्थ स्थानों की यात्रा की लिये उन्हे पुनः आवेदन नही करना होगा। व्यक्ति केवल यह आवेदन देगा कि वह नवीन तिथि जिसके लिये लाॅटरी निकाली जा रही है, पर यात्रा करने हेतु सहमत है। पूर्व के आवेदन पत्रो में नवीन आवेदन पत्रों को सम्मिलित कर नवीन यात्रा की लाॅटरी निकाली जावेगी। जिले में पूर्व की यात्राओं के लिये जो आवेदन प्राप्त हुये थे उनमें से शेष यात्री चाहे तो सहमति देकर पूर्व आवेदन के आधार पर ही अन्य तीर्थ यात्रा का विकल्प चुन सकते है इस हेतु उन्हे मय पाॅवती एवं पहचान पत्र के सहमति देनी होगी। सहमति पत्र प्राप्त होने पर आप उसका भली भाॅति परीक्षण कर ले। यह सुनिश्चित कर ले कि उनके द्वारा पूर्व में कोई यात्रा नही की गई है तथा वे यात्रा की पात्रता रखते है। यह ध्यान रहे कि जिन यात्रियों का चयन लाॅटरी के माध्यम से पूर्व की यात्रा में हो गया था। एवं वे यात्रा के लिये अनुपस्थित रहे अथवा असमर्थ रहे, ऐसे यात्रियों को यात्रा की पात्रता नही रहेगी। आवेदन संबंधित एस.डी.एम./तहसीलदार के पास दिये जा सकेगें।

पेड न्यूज पर एम.सी.एम.सी. कमेटी रखेगी निगाह 


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न स्तरीय कमेटिया गठित कर निगरानी रखने के निर्देश दिये है। जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानिटरिंग कमेटी (एम.सी.एम.सी कमेटी) मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा इस संबंध निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुसार जिले में एम.सी.एम.सी कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर पैनी नजर रखी जायेगी। शीघ्र ही जिले के मीडिया प्रतिधियों की एक बैठक आयोजित कर पेड न्यूज के संबंध में विस्तर से बताया जायेगा और उनसे अपेक्षा की जायेगी कि वह समाचार प्रकाशित करते समय स्वतंत्र और निष्पक्ष रहे ताकि जिले में पेड न्यूज संबंधी कोई शिकायत ही न रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: