बोधगया में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर भिक्षु भूख हड़ताल पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

बोधगया में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर भिक्षु भूख हड़ताल पर


बिहार में गया जिले के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में सात जुलाई को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा की मांग को लेकर एक बौद्ध भिक्षु ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से भिक्षु भंते भूत सारंग ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने शनिवार को कहा, "मैं मंदिर में 24 घंटे सुरक्षा की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हूं।"


उन्होंने मंदिर में सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तैनाती की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग का समर्थन किया है। भिक्षु ने कहा, "मंदिर में सीआईएसएफ या किसी अन्य केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती की जानी चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं तबतक भूख हड़ताल समाप्त नहीं करूंगा, जब तक मंदिर में सुरक्षा इंतजाम कड़े नहीं किए जाते। यदि मेरी मांग मंजूर नहीं होती है तो मैं मरना पसंद करूंगा।"



इस बीच, बिहार सरकार ने शनिवार को राज्य में रसोई गैस के छोटे सिलेंडरों की बिक्री पर रोक लगा दी। राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि महाबोधि मंदिर में हुए विस्फोटों के लिए छोटे सिलेंडर के इस्तेमाल की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो-तीन किलोग्राम के तीन जिंदा छोटे सिलेंडर बम भी बरामद किए थे, जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: