प्राण का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड ने दिया 'आखरी सलाम' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

प्राण का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड ने दिया 'आखरी सलाम'


प्रख्यात अभिनेता प्राण का शनिवार को यहां उनके परिवार व हिंदी सिनेमा जगत की कुछ हस्तियों की मौजूदगी में शिवाजी पार्क स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह 93 वर्ष के थे। बॉलीवुड में अपने नकारात्मक किरदारों के मशहूर प्राण का यहां लीलावति अस्पताल में शुक्रवार देर शाम निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे।

अंतिम यात्रा के वक्त उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजाया गया था। भारी बारिश व ट्रैफिक के बीच शनिवार सुबह उनका शव दादर पश्चिम स्थित शवदाह गृह ले जाया गया। अंतिम संस्कार स्थल पर भारी सुरक्षा-व्यवस्था थी। दोपहर 12.30 बजे सम्पन्न हुए अंतिम संस्कार में हिंदी फिल्मोद्योग की कुछ चुनिंदा हस्तियां ही मौजूद थीं।

प्राण की अंतिम यात्रा में शामिल होने वाली हस्तियों में गीतकार गुलजार, फिल्मकार करन जौहर, शक्ति कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, डैनी डेनजोंगपा, राज बब्बर व महानायक अमिताभ बच्चन व लेखक सलीम खान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: