हाजीपुर कोर्ट परिसर में विस्फोट, कांस्टेबल जख्मी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

हाजीपुर कोर्ट परिसर में विस्फोट, कांस्टेबल जख्मी


बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर न्यायालय परिसर में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में महिला कांस्टेबल जख्मी हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिन्दा बम भी बरामद किया है। इस विस्फोट के दौरान पेशी के लिए जेल से पहुंचा कैदी फरार हो गया लेकिन उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। वैशाली के पुलिस अधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि हाजीपुर न्यायालय में सुबह डकैती कांड के आरोपी संतलाल नाम के कैदी की पेशी थी। इसी दौरान न्यायालय परिसर में दो अज्ञात लोगों द्वारा लगाया गया विस्फोटक फट गया जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसका फायदा उठाते हुए संतलाल फरार हो गया। पुलिस ने हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक महिला कांस्टेबल को हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिन्दा बम भी बरामद किया है जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है। दोनों लोगों की पहचान करने के लिए वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ चल रही है। चौधरी ने दावा किया कि यह विस्फोट संतलाल को छुड़ाने के लिए किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: