सरकार पटना में एक आधुनिक सुविधायुक्त बस स्टैंड बनवाएगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

सरकार पटना में एक आधुनिक सुविधायुक्त बस स्टैंड बनवाएगी.

बिहार सरकार दिल्ली एवं चेन्नई के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के तर्ज पर 200 करोड़ रूपये की लागत से पटना में एक आधुनिक सुविधायुक्त बस स्टैंड का निर्माण कराएगी।

    
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज उनके आवास पर नगर विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक के बाद विभागीय सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि दिल्ली एवं चेन्नई के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के तर्ज पर बिहार सरकार 200 करोड रूपये की लागत से 26 एकड़ जमीन पर पटना में एक आधुनिक सुविधायुक्त बस स्टैंड का निर्माण कराएगी।
    
उन्होंने बताया कि यह बस स्टैंड देश में मौजूद आधुनिकतम बस स्टैंड में से एक होगा और इस बस टर्मिनल से प्रतिदिन तीन हजार बसें परिचालित होंगी। सिद्धार्थ ने बताया कि इस बस टर्मिनल में बस, आटोरिक्शा, टैक्सी आदि के पार्किंग के साथ-साथ आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मल्टी कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बस टर्मिनल पर एयरपोर्ट के तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।
    
सिद्धार्थ ने बताया कि पटना शहर में जो सिटी बस सेवा की शुरूआत की जा रही है उनके पार्किंग की भी व्यवस्था इसी बस टर्मिनल में की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: