छत्तरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 04 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

छत्तरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 04 जुलाई )

दो आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक राशन दुकान बंद मिली 
  • कलेक्टर ने दिये नोटिस जारी करने के निर्देश 


छतरपुर/04 जुलाई/नवागत कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज छतरपुर एवं नौगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। कलेक्टर डाॅ. अख्तर का छतरपुर जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला दौरा था। कलेक्टर के इस भ्रमण से क्षेत्र के कर्मचारियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। भ्रमण के दौरान कलेक्टर डाॅ. अख्तर सबसे पहले छतरपुर विकासखण्ड के ग्राम खंदेवरा पहुंचे। इस ग्राम में उन्होंने दोपहर 12.45 बजे आंगनबाड़ी केंद्र को बंद पाया। इसके बाद उन्हें नौगांव विकासखण्ड के ग्राम बड़ागांव में भी दोपहर 2.15 बजे आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र खुलने का समय प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को हटाने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 

कलेक्टर डाॅ. अख्तर जब छतरपुर विकासखण्ड के ग्राम मलपुरा पहुंचे तो यहां उपभोक्ता सहकारी भंडार की उचित मूल्य दुकान बंद पाई गई। कलेक्टर ने तुरंत ही मौके पर दुकान बंद पाये जाने का पंचनामा तैयार कराया एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम खंदेवरा में स्कूल भवन के अंदर खुले कुयें के उपर लोहे का जाल लगवाने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने यहां शासकीय प्राथमिक शाला का अवलोकन करने पर पाया कि 75 विद्यार्थियों में से केवल 35 विद्यार्थी ही उपस्थित हुये हैं। उन्होंने जब बच्चों को पुस्तकें वितरित होने की जानकारी ली तो प्रधानाध्यापक ने बताया कि 5वीं कक्षा के बच्चों को पुस्तकें वितरित कर दी गई हैं। अभी कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों की एबीएल पद्धति की पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई हैं, इस कारण से वितरित नहीं की जा सकी हैं। उन्होंने ग्राम मलपुरा की माध्यमिक शाला में शिक्षक की कमी होने से प्राथमिक शाला के एक शिक्षक की ड्यूटी लगाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। 
          
ग्राम मलपुरा की प्राथमिक शाला में 89 में से केवल 32 बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में भी निर्देश दिये। ग्राम खदेवरा एवं मलपुरा में निरीक्षण के दौरान दोनों शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनता पाया गया। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन में चावल के स्थान पर रोटी देने के संबंध में निर्देश दिये। साथ ही ग्राम मलपुरा में सब्जी की गुणवत्ता ठीक रखने के निर्देश दिये। ग्राम मलपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र खुला पाया गया। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी के रजिस्टर चेक कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कुपोषित बच्चों की भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि 3 बच्चे कुपोषित थे, जिनमें से एक को पोषण पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने बड़ागांव में सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया जो खुली पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि समिति द्वारा खाद-बीज नियमित रूप से दिया जा रहा है। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्रीनिवास तिवारी, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री एस सी यादव, एसडीएम नौगंव श्री डी पी द्विवेदी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

जिला अदालत की नकल शाखा हुई आॅन लाईन

छतरपुर। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार जैन के तत्वाधान में जिला अदालत में स्थित नकल शाखा आॅन लाईन की गई। नकल शाखा में कम्प्यूटर मशीन का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार जैन, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश डीके पालीवाल द्वारा किया गया। इस मशीन के शुरु हो जाने से अब पक्षकारों को नकल प्राप्त करने में परेशानी  नही उठाना पड़ेगी। पक्षकार जैसे ही नकल प्राप्त करने के लिये आवेदन करेगा। आवेदन की इंट्री तत्काल कम्प्यूटर मशीन में की जायेगी। इंट्री होते ही नकल प्राप्त करने का नम्बर एवं जानकारी पक्षकार के मोबाइल पर पहुॅची जायेगी। एवं मांगी गई नकल की जानकारी संबंधित अदालत को भी हो जायेगी। यदि किसी पक्षकार द्वारा अर्जेन्ट नकल प्राप्त करने के लिये आवेदन किया जाता है। तब उस पक्षकार तीन दिवस के अंदर नकल प्रदान की जायेगी। इस मशीन के शुरु होने से पक्षकार नेट के माध्यम से भी नकल आवेदन नम्बर दर्ज कर मांगी गई नकल की जानकारी प्राप्त कर सकता हैं । इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश संजीव दत्ता, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण मूर्ति मिश्र, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती शशिकांता वैश्य, सीजेएम संजय कश्तवार, एसीजेएम एपी राहुल, न्यायाधीश जेएस श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, पीके शंखवार, केपी सिंह, विधिक सहायता अधिकारी अमित गुप्ता, तृतीय श्रेणी कर्मचारी अध्यक्ष कोविद पाण्डे, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास सहित जिला अदातल का स्टाफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: