बाँध प्रभावितों के लिये शासन ने दी उदारता से आकस्मिक राशि
खंडवा (04 जुलाई) - नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने ओंकारेश्वर परियोजना के अंतर्गत खंडवा जिले के लिये 82.50 लाख रूपये और देवास जिले के लिये 33.68 लाख रूपये इस प्रकार कुल 116.18 लाख रूपये की आकस्मिक आपदा प्रबंधन योजना क्रियान्वित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। इंदिरा सागर परियोजना के अंतर्गत खंडवा जिले के लिये 57.28 लाख रूपये हरदा जिले के लिये 36.86 लाख रूपये और देवास जिले के लिये 14.00 लाख रूपये और एन.एच.डी.सी. के लिये 141.52 लाख रूपये इस प्रकार कुल 249.66 लाख रूपये की आपदा प्रबंधन योजना लागू करने के आदेश जारी कर दिये हैं। योजना के अंतर्गत परियोजना जलाशय की आकस्मिक डूब से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने के लिये, वर्षाकाल में उन्हें भोजन, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश आदि सुविधाएँ देने, उनके पशुओं के आहार आदि कार्यों पर उक्त राशि व्यय की जायेगी। आपातकालीन योजना संबंधित जिला प्रशासन लागू करेगा। एन.एच.डी.सी. के लिये स्वीकृत राशि से एन.एस.डी.सी. आपदा प्रबंधन के कार्य संपादित करेगा।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत 27 का लक्ष्य: आवेदन पत्र आमंत्रित
खंडवा (04 जुलाई) - भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सजृन कार्यक्रम अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को शहरी क्षेत्र के लिये राषि 25.23 लाख रूपये तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिये राषि 39.69 लाख रूपये का वित्तीय लक्ष्य वर्ष 2013-14 के लिये निर्धारित उद्योग संचालनालय, भोपाल द्वारा किया गया है। उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के सूक्ष्म उद्यम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हेैं। योजना के अंतर्गत अभिस्वीकृति प्राप्त उद्योग क्षेत्र अंतर्गत परियोजना लागत अधिकतम 25.00 लाख रूपये तथा सेवा क्षेत्र के लिए परियोजना लागत अधिकतम 10.00 लाख रूपये तक के स्वीकार होंगेे। ऋण आवेदन पत्र राष्ट्रीयकृत बैंक के लिये ही स्वीकार होंगे। योजना में व्यवसाय क्षेत्र एवं परिवहन के प्रकरण स्वीकार्य नहीं है। योजना अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियाँ अपना स्वयं का उद्यम उद्योग एवं सेवा स्थापित करने हेतु आवेदन कर सकते है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य पुरूष हितग्राही को स्वीकृत परियोजना का 25 प्रतिषत तथा महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग तथा पूर्व सैनिकों को 35 प्रतिषत मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जायेगी। ऐसे प्रकरणों में हितग्राही का अषंदान 05 प्रतिषत तथा शेष ऋण राषि होगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में सामान्य पुरूष हितग्राही को स्वीकृत परियोजना का 15 प्रतिषत् तथा महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग तथा पूर्व सैनिकों को 25 प्रतिषत मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जायेगी। ऐसे प्रकरणों में हितग्राही का अषंदान 10 प्रतिषत् तथा शेष ऋण राषि होगी। योजना अंतर्गत लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति योजना के साथ विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जेल रोड, खंडवा से संपर्क कर सकते हैं।
जल के भराव से खेतों को बचाने का किया आह्वान
खंडवा (04 जुलाई) - उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ओ.पी.चैरे ने किसानों से जल के भराव से खतों का बचाने का आह्वान किया है। वर्तमान में हो रही वर्षा से खेतांे में जल भराव की स्थिति निर्मित होना संभावित है। श्री चैरे ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी होने से खेतांे के जल निकास की उचित व्यवस्था करें ताकि खेतांे मे जल भराव न हो। जिससे खरीफ फसलों मंे फसल गलने की स्थिति से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त बादल व वर्षा होने से सोयाबीन एवं मूंग में इल्ली कीट लगने की भी संभावना है। इसके नियंत्रण के लिये प्रोफेनोफास 2मिली प्रति लीटर की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। किसान भाई अपने खेतों का निरीक्षण करते रहें तथा कीटों की आर्थिक क्षति स्तर से अधिक होने पर कीटनाषकों का छिड़काव करंे।
अमानक स्तर का पाया उर्वरक: क्रय-विक्रय-भंडारण पर प्रतिबंध
खंडवा (04 जुलाई) - उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ओपी.चैरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीज निरीक्षक छैगाँवमाखन के द्वारा मेसर्स परम एग्रो सीड्स मोघटर रोड़ खंडवा, प्रक्रिया प्रभारी मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम खंडवा, मेसर्स बंसल सीड्स रेहमापुर इंदौर रोड़ खंडवा तथा मेसर्स सारस एग्रो इण्डस्ट्रीज दोंदवाड़ा के सोयाबीन बीज के उत्पाद का नमूना लेकर विश्लेशण हेतु बीज परीक्षण प्रयोशलाला ग्वालियर भेजा गया था। जो विश्लेषण पश्चात् अमानक स्तर का पाया गया। उपसंचालक श्री चैरे द्वारा उक्त लाट्स के बीजों के क्रय-विक्रय तथा परिवहन एवं भण्डारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित लगा दिया गया है।
अवैध काॅलोनाइजर्स पर कार्यवाही की मांग की पुुलिस अधिक्षक से:ःजैन
खंडवा निप्र । खंडवा, भूमाफिया-अवैध काॅलोनी विरोधी संघ अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि संघ के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बताया कि षहर में भूमाफियाओं तथा अवैध काॅलोनाइजर्स का एक गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य कर रहा है। गिरोह फर्जी दस्तावेज बनाकर तथा गैर कानूनी तरीके से कीमती जमीनों पर फर्जी केष लगाकर ब्लेकमेल कर रहे है तथा अवैध काॅलोनी वाले भी असहाय लोगों को लूट रहे है। इसकी बारीकी से जाॅच की जावे तो गिरोह द्वारा करोड़ो रूपये के घोटाले का भंडाफोड़ होगा तथा कई सफेदपोज चेहरे बेनकाब होगें। प्रमोद जैन तथा डा.पुण्डलिक राव निकम ने एस पी को बताया कि इस गिरोह में मुख्य रूप से भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री चंदू मिश्रा, भ्रष्ट सहायक यंत्री योगेन्द्र गंगराड़े, प्रदेष का एक कुख्यात सरगना वकील गुप्ता उसका धोकेबाज दलाल साहिद कुछ गुंडे बदमाष तथा कुछ सफेदपोज संदिग्ध नेता षामिल है। एस पी ने संज्ञान में लेकर उनकी निगरानी में जाॅच कर उचित कार्यकाही करने का आष्वासन दिया। प्रमोद जैन ने एस पी को बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने तथा अवैध रूप से कब्जा करने वाले एवं भूमाफियाओं के धोखाधड़ी के मामले जिनकी षिकायत पुलिस थानों एवं चैकी पर की गई है उसमें कार्यवाही नहीं हुई है उन पर षिघ्र कार्यवाही की माॅग की तथा कहा कि भूमाफियाओ द्वारा करोड़ो की लूट के बाद वह पुलिस को भी ले देकर सेट करने का प्रयास कर रहे है जिसके कारण उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हो सके। प्रमोद जैन ने बताया कि एक सप्ताह बाद प्रतिनिधि मंडल पुनः एस पी से मीलकर कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त करेगा।
कलेक्टर-एस.पी. ने ली ओंकरेश्वर में बैठक, सिंहस्थ-2016 के लिये जिला प्रशासन की तैयारी आरंभ
खंडवा निप्र। उज्जैन में सिंहस्थ-2016 के दौरान खंडवा जिले के ज्योर्तिलिंग ओंकारेश्वर में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु आयेंगे। कलेक्टर नीरज दुबे और एस.पी. मनोज शर्मा ने आज ओंकारेश्वर में बैठक लेकर सिंहस्थ के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में एस.डी.एम. एच.एस.चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.पनिका, वन संरक्षक संजय शुक्ला तथा नगर पंचायत, पी.एच.ई. व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
खालवा ब्लाॅक में बच्चों के लिये स्वास्थ्य शिविर लगेंगे
खंडवा निप्र। - खालवा ब्लाॅक में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और कुपोषण की रोकथाम के लिये शिविर लगाये जायेंगे। कलेक्टर नीरज दुबे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि डाॅक्टरों का दल गठित कर प्रतिदिन शिविर लगायें। महिला एवं बाल विकास विभाग इसमें सहयोग करें। रूट चार्ट बनाकर शिविरों की ग्रामवार व दिनांकवार कार्यक्रम बनाया जाये। निगरानी के लिये जनप्रतिनिधियों को भी इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं।
कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिये कंट्रोल रूम गठित
खंडवा निप्र। - फसलों को कीट व्याधि से बचाने एवं जिले के कृषकों की सुविधा हेतु कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जसवाड़ी रोड़ खंडवा में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। उपसंचालक ओ.पी.चैरे ने बताया है कि पौध संरक्षण नियंत्रण कक्ष में अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत् रहेंगे। नियंत्रण कक्ष का समय प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 है। नियंत्रण कक्ष में जयपाल पटेल सहायक संचालक कृषि को नियंत्रण कक्ष प्रभारी, एस.जी.ठोंबरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को सहायक अधिकारी का प्रभार, वी.के.उपाध्याय ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को सहायक अधिकारी का प्रभार दिया गया है तथा तोताराम भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है।
अन्न उत्सव का आयोजन होगा
खंडवा निप्र। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन व्दारा माह जून 13 में शक्कर उपलब्ध नही कराई गई थी। अब शासन व्दारा एक साथ दो माह की शक्कर उपलब्ध कराई गई है। माह जुलाई में बीपीएल एवं अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारी एक साथ 03 किलों शक्कर निर्धारित दर 13.50 रूपये प्रतिकिलों की दर से प्राप्त कर सकते है । अन्न उत्सव का आयेाजन:- सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण को प्रत्येक माह ‘‘अन्न उत्सव‘‘ के रूप में मनाया जाना है । जिले की ऐसी दुकानें जहां हाट बाजार लगता है वहां प्रत्येक माह 4 तारीख के बाद लगने वाले प्रथम हाट बाजार के दिन एवं जहां हाटबाजार नही लगता है ऐसे स्थानो पर प्रत्येक माह की 7 तारीख को ‘‘अन्न उत्सव‘‘ का आयोजन किया जायेगा । इसके हेतु प्रत्येक दुकान के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। नोडल अधिकारी एवं उचित मूल्य दुकान स्तरीय निगरानी समिति के सदस्यो के समक्ष ही उपभोक्ताओ को सामग्री का वितरण किया जायेगा । उपभोक्ताओं एवं संबंधित समिति के सदस्यों को जानकारी के लिये अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायतो को प्रचार-प्रसार के लिये निर्देशित किया गया है । सभी उचित मूल्य दुकानो ंपर माह जुलाई 2013 का खाद्यान्न/शक्कर एवं नमक उपलब्ध करा दिया गया है ।
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
खंडवा निप्र। आगामी दिनों गुरूपूर्णिमा के संदर्भ में शांति समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस.एस.बघेल, एडीशनल एस.पी.देवेन्द्र पाटीदार, सिटी मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह कवचे, आयुक्त नगर निगम एस.आर.सोलंकी, तथा शहर के प्रबुद्धजन, गुरूपूर्णिमा के आयोजन से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में गुरूपूर्णिमा आयोजन के लिये सभी से सुझाव लिये गये और इसके अनुसार व्यवस्था के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये। भण्डारा संचालकों से आग्रह किया गया कि उनका आयोजन यातायात को बाधित नहीं करें। साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। दादा धाम में पहुँचने वाले सभी मार्गों को निर्बाध बनाया जाये। सड़े-गले नारियल की बिक्री दुकानदान नहीं करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गुरूपूर्णिमा पर्व में सारा खंडवा शहर सेवाभाव में लग जाता है। इसके कारण शहर की ख्याति दूर तक होती है। उन्होंने आशा जाहीर की कि सभी के सहयोग से हम शांति और व्यवस्था के साथ अतिथि सत्कार और पर्व के आयोजन में सफल सिद्ध होंगे।
अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर किया सम्मान: विभिन्न विभागों के 36 अधिकारी-कर्मचारियों हुये सेवानिवृत्त
खंडवा (04 जुलाई) - आज कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में अद्धर्वार्षिकी आयु पूर्ण करने पर विभिन्न विभागों के 36 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोषालय अधिकारी अनिल भालेराव, श्रीमती वंदना निगम, श्रीमती वैशाली रघुवंशी एवं संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सभी साथी एक लम्बी सेवा के बाद आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं। शासकीय सेवक अपनी सेवा के दौरान पद पर रहते हुये अधिकार के अध्ाीन ही रहकर सेवाएँ दे पाते हैं। किंतु अब इन सेवानिवृत्तों को समय मिला है कि वे स्वतंत्र रूप से समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा से अपने अनुभव के आधार पर सेवा दे सकें। सेवानिवृत्त प्राचार्य धरमचंद लाड़ ने बताया कि मुझे प्रसन्नता है कि आज में मेरा रिटायरमेंट है क्योंकि 39 वर्ष पूर्व आज के ही दिन मेरी शासकीय सेवक के रूप में ज्वाईनिंग हुई थी। उन्होंने सेवानिवृत्ती पर गरीब एवं बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रण लिया तथा शासन के इस सम्मान समारोह को सराहा भी।
ओंकारेश्वर परियोजना विशेष पैकेज की समय सीमा में बढोत्तरी
खंडवा (04 जुलाई) - ओंकारेश्वर सिंचाई परियोजना जलाशय की डूब से प्रभावित परिवारों के लिये राज्य शासन द्वारा घोषित विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत यह शर्त निर्धारित की गई थी कि जलाशय क्षेत्र में निवासरत जो परिवार 15 जुलाई 2013 तक जलाशय क्षेत्र रिक्त कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे उन्हे विशेष राहत पैकेज का लाभ मिलेगा। राज्य शासन ने अब 15 जुलाई 2013 की अंतिम समय-सीमा में वृद्धि कर इसे 16 अगस्त 2013 तक बढा दिया है। इस प्रकार ओंकारेश्वर परियोजना जलाशय क्षेत्र में बसे परिवार अब 16 अगस्त 2013 तक जलाशय क्षेत्र रिक्त करने पर तत्संबंधी सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष पैकेज का लाभ लेने के लिये पात्र होंगे।
अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर किया सम्मान: विभिन्न विभागों के 36 अधिकारी-कर्मचारियों हुये सेवानिवृत्त
खंडवा (04 जुलाई) - आज कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में अद्धर्वार्षिकी आयु पूर्ण करने पर विभिन्न विभागों के 36 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोषालय अधिकारी अनिल भालेराव, श्रीमती वंदना निगम, श्रीमती वैशाली रघुवंशी एवं संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सभी साथी एक लम्बी सेवा के बाद आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं। शासकीय सेवक अपनी सेवा के दौरान पद पर रहते हुये अधिकार के अध्ाीन ही रहकर सेवाएँ दे पाते हैं। किंतु अब इन सेवानिवृत्तों को समय मिला है कि वे स्वतंत्र रूप से समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा से अपने अनुभव के आधार पर सेवा दे सकें। सेवानिवृत्त प्राचार्य धरमचंद लाड़ ने बताया कि मुझे प्रसन्नता है कि आज में मेरा रिटायरमेंट है क्योंकि 39 वर्ष पूर्व आज के ही दिन मेरी शासकीय सेवक के रूप में ज्वाईनिंग हुई थी। उन्होंने सेवानिवृत्ती पर गरीब एवं बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रण लिया तथा शासन के इस सम्मान समारोह को सराहा भी।
ओंकारेश्वर परियोजना विशेष पैकेज की समय सीमा में बढोत्तरी
खंडवा (04 जुलाई) - ओंकारेश्वर सिंचाई परियोजना जलाशय की डूब से प्रभावित परिवारों के लिये राज्य शासन द्वारा घोषित विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत यह शर्त निर्धारित की गई थी कि जलाशय क्षेत्र में निवासरत जो परिवार 15 जुलाई 2013 तक जलाशय क्षेत्र रिक्त कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे उन्हे विशेष राहत पैकेज का लाभ मिलेगा। राज्य शासन ने अब 15 जुलाई 2013 की अंतिम समय-सीमा में वृद्धि कर इसे 16 अगस्त 2013 तक बढा दिया है। इस प्रकार ओंकारेश्वर परियोजना जलाशय क्षेत्र में बसे परिवार अब 16 अगस्त 2013 तक जलाशय क्षेत्र रिक्त करने पर तत्संबंधी सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष पैकेज का लाभ लेने के लिये पात्र होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें