खाद्य सुरक्षा अध्यादेश का व्यापक प्रचार करेगी कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश का व्यापक प्रचार करेगी कांग्रेस

कांग्रेस खाद्य सुरक्षा अध्यादेश का व्यापक प्रचार करने के लिए अपने प्रवक्ताओं को सोमवार से देशभर में भेजेगी। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को कहा कि जिन नेताओं को विभिन्न राज्यों की राजधानियों में संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें रेणुका चौधरी, संदीप दीक्षित, भक्तचरण दास जैसे प्रवक्ताओं के अलावा मीम अफजल, हरियाणा के मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी नेता मुकेश नायक और प्रेमचंद शर्मा शामिल हैं।

कांग्रेस के सम्पर्क विभाग के प्रमुख अजय माकन ने कहा, "ये सभी नेता 15 जुलाई से राज्यों की राजधानियों का दौरा शुरू कर देंगे।"योजना के अनुसार, पहला संवाददाता सम्मेलन मुम्बई में 15 जुलाई को रेणुका चौधरी संबोधित करेंगी। 

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, सिलवासा, पणजिम, हैदराबाद, चेन्नई, पुडुचेरी, गुवाहाटी, बागडोगरा, बेंगलुरू, भोपाल, श्रीनगर, चंडीगढ़, शिमला, कालका, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, इम्फाल, शिलांग, कोलकाता, दीमापुर, कोहिमा, लखनऊ, रायपुर, पटना और जयपुर में अगले सप्ताह के दौरान संवाददाता सम्मेलन आयोजित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: