बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: रामदेव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: रामदेव

योग गुरू रामदेव ने आज आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और राष्ट्र हित में उसे देश से उखाड़ फेंका जाना चाहिए। कई क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी देने के लिए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों में काले धन के रूप में जमा भारी धनराशि एफडीआई के रूप में देश में आ रही है।

कांग्रेस को एक राष्ट्रीय आपदा बताते हुए रामदेव ने दावा किया कि आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस ने देश पर राज किया और भ्रष्टाचार को फैलाने में उसकी मुख्य भूमिका रही है। उत्तराखंड की त्रासदी से निपटने में विफल रहने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों को आड़े हाथ लेते हुए रामदेव ने कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहीं पर जश्न मनाने में व्यस्त थे।

कोई टिप्पणी नहीं: