बिहार की धरोहर और काबिलियत का सम्मान करता हूँ: मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

बिहार की धरोहर और काबिलियत का सम्मान करता हूँ: मोदी

बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने मोबाइल के जरिए बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उन्‍होंने कहा कि वे बिहार की धरोहर और काबिलियत का पूरा-पूरा सम्‍मान करते हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा कि महंगाई की मार से देश के लोग बेहाल हैं. देश की बदहाली का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश का मिजाज 1974 जैसा है.

नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से ही पटना में बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मोदी ने एक साथ 1500 कार्यकर्ताओं से हर बड़े मसले पर चर्चा की. इस दौरान सुशील कुमार मोदी, अश्विनी चौबे आदि नेताओं ने उनसे सवाल पूछे.

नरेंद्र मोदी ने बिहार के बांका जिले में नक्‍सलवाद की समस्‍या के बारे में विस्‍तार से जानकारी हासिल की. उन्‍होंने दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह को भी याद किया, जो बांका जिले से ही सांसद थे. उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के अलग-अलग इलाकों में विकास के लिए अलग-अलग मॉडल बनाया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी बीजेपी की चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष है. पार्टी ने जैसे ही उन्‍हें चुनावी अभियान की कमान सौंपी, तभी जेडीयू ने बीजेपी और एनडीए से किनारा कर लिया.

कोई टिप्पणी नहीं: