आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि आज अपनी मांगों को लेकर राजधानी पटना में छात्र आन्दोलन कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि छात्र-प्रतिनिधि मंडल को राज्यपाल या मुख्यमंत्री से मिलवाया जाय ताकि छात्रांे की मांगों पर राज्यपाल या मुख्यमंत्री से बातचीत हो सके। लेकिन अधिकारियों ने छात्रों की इस मांग को ठुकरा दिया तब लगभग दो हजार छात्र एआईएसएफ के बैनर तले डाकबंगला चैराहे पर बैठ गये। अचानक डाकबंगला चैराहे पर सीटी एसपी के नेतृत्व में लगभग दौ सौ लाठीधारी पुलिस वाले पहुँच गये और छात्रांे पर लाठी वरसाने लगे। पुलिस की अंधाधुंध लाठीचार्ज में एक सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं को चोटें आयीं। इसमें कुछ गंभीर रूप से धालय हो गये। इन धायलों में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव अंशु कुमारी, प्रिंस कुमार, निखिल कुमार झा, अभिषेक आनंद, आकाश गौरव, पीयूष रंजन झा, उज्जवल कुमार आदि शामिल हैं।
राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिना किसी उसकावे के पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज की। यह निन्दनीय है। बिहार की पुलिस बेलगाम हो गई है। समाज का कोई भी हिस्सा जब अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाता है तो राज्य सरकार पुलिस बल से उस आवाज को दबाना चाहती है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यन्त खतरनाक सरकारी नीति है।
छात्रों की मुख्य मांगे थी कि आईबीपीएस परीक्षा में स्नातक के सभी खंड़ो में 60 प्रतिशत अंक लाने की अहर्ता खत्म की जाय, अधिकतम उम्रसीमा पूर्व की भांति 30 वर्ष की जाय और आवेदन शुल्क में की गयी वृद्धि वापस ली जाय। ये ऐसी मांगें है जिनको लेकर सरकार को दमनात्क कार्रवई करने की आवश्यकता नहीं थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें