केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को कहा कि इशरत जहां मुठभेड़ मामले में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। गृह मंत्री ने इस बात से इंकार किया कि इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख ने इस मामले के संबंध में उनको लिखा है। इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आईबी के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार की कथित भूमिका के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, "जो दोषी हैं उनको दंड मिलना चाहिए.आईबी प्रमुख ने इस बारे में मुझे नहीं लिखा है।"
पिछले हफ्ते दायर अपने आरोप पत्र में सीबीआई ने मुठभेड़ को फर्जी करार दिया था, लेकिन उसमें आईबी के अधिकारी राजेंद्र कुमार का नाम शामिल नहीं किया। इस बारे में मीडिया में खबरें थीं कि आईबी प्रमुख आसिफ इब्राहिम ने इस मामले के संबंध में शिंदे को पत्र लिखा है। शिंदे ने कहा, "हर एजेंसी की एक पहचान है। आईबी की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी के बगैर हम इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें