प्रमाणित योग विशेषज्ञ हैं डेमी मूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

प्रमाणित योग विशेषज्ञ हैं डेमी मूर


अभिनेत्री डेमी मूर अब कुंडलिनि योग की एक प्रमाणित विशेषज्ञ हैं। इस योग में श्वसन तकनीकों व शारीरिक मुद्राओं के जरिए व्यक्तिगत चेतना बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है। वेबसाइट 'शोबीजस्पाय डॉट कॉम' के मुताबिक मूर का हॉलीवुड करियर बेहतर नहीं चल रहा है इसलिए उन्होंने प्रमाणित योग विशेषज्ञ बनने के बाद योग शिक्षक बनना तय किया है।


50 वर्षीया मूर इन दिनों कुंडलिनि योग से सम्बंधित अध्ययन कर रही हैं। एक सूत्र ने 'द नेशनल एन्क्वायरर' समाचार पत्र से कहा, "डेमी जानती हैं कि अब हॉलीवुड में उनके सितारों की चमक फीकी पड़ चुकी है।" मूर महीनों से सप्ताह में पांच दिन दो घंटे की योग कक्षा के लिए जाती हैं। इसलिए उनके योग शिक्षक बनने के फैसले को तार्किक माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: