रॉयल वेल्श कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस ने अभिनेत्री कैथरीन जीटा-जोन्स की एक मानद फेलोशिप प्रदान की है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 43 वर्षीया कैथरीन ने 'ट्रैफिक' व 'शिकागो' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें अभिनेता मैथ्यू रीस व रीस ईफांस के साथ यह प्रतिष्ठित डिग्री दी गई है।
कॉलेज की प्रधानाचार्य हिलेरी बोल्डिंग ने कहा, "हमें इन अलग तरह के कलाकारों को सम्मानित करने की खुशी है। इन कलाकारों ने अपने क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की है।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें