राष्ट्रवादी भारतीय बनें, हिंदू राष्ट्रवादी नहीं : दिग्विजय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

राष्ट्रवादी भारतीय बनें, हिंदू राष्ट्रवादी नहीं : दिग्विजय


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके उस बयान के लिए खिंचाई की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक हिंदू राष्ट्रवादी हैं। दिग्विजय ने कहा कि उन्हें राष्ट्रवादी भारतीय होना चाहिए।  दिग्विजय ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा है, "क्या हमें हिंदू राष्ट्रवादी या मुस्लिम राष्ट्रवादी या सिख राष्ट्रवादी या ईसाई राष्ट्रवादी के बदले राष्ट्रवादी भारतीय नहीं होना चाहिए।"

मोदी पर हमला करते हुए सिंह ने ट्वीट किया, "इस महान देश को धर्म के आधार पर मत बांटिए, जैसा कि (वीर) सावरकर और जिन्ना ने किया। वे द्विराष्ट्र सिद्धांत के मूल रचयिता थे।" एक समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने कहा था, "मैं राष्ट्रवादी हूं। मैं देशभक्त हूं। कुछ गलत नहीं है। मैं जन्मजात हिंदू हूं। कुछ गलत नहीं है। इसलिए मैं एक हिंदू राष्ट्रवादी हूं। इसलिए जी हां, आप कह सकते हैं कि मैं एक हिंदू राष्ट्रवादी हूं, क्योंकि मैं एक जन्मजात हिंदू हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं: