हिमाचल प्रदेश में भूकम्प के झटके. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जुलाई 2013

हिमाचल प्रदेश में भूकम्प के झटके.

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये झटके कांगड़ा और धर्मशाला के अलावा राज्य के कुछ और दूसरे हिस्सों में भी महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र कांगड़ा बताया जा रहा है। कांगडा के लोगों के मुताबिक पहला झटका रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आया और इसके चार मिनट बाद ही एक और झटका महसूस किया गया। घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक सड़कों पर बैठे रहे।

इस भूकंप से अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कुछ घरों में दरार आने की सूचना है। कांगड़ा में इससे पहले 1905 में एक बड़ा भूकंप आ चुका है, जिसमें 20 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने हिमाचल सरकार को जानकारी दी थी कि राज्य में भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है।

एनडीएमए ने कहा है कि हिमाचल भूकंप के लिहाज से रिक्टर स्केल के जोन पांच में आता है और इस बात का अंदेशा है कि इस इलाके में भूकंप बड़ी तबाही ला सकता है। राज्य के मुख्य सचिव ने एनडीएमए से जारी की गई चेतावनी की पुष्टि की है और प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: