झारखंड मंत्रिमंडल ने शनिवार को विश्वास मत हासिल करने के लिए 18 जुलाई को विधानसभा का सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दी। नई सरकार की पहली मंत्रिमंडलीय बैठक के बाद सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, "हमने राज्यपाल से 18 जुलाई को विधानसभा का सत्र आयोजित करने आग्रह किया है।"
सोरेन ने शनिवार को झारखंड के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ दो मंत्रियों कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अन्नपूर्णा देवी ने भी शपथ ली।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें