पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरने से 15 लोग मलबे में दब गये हैं. दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार रात एक चार मंजिला इमारत ज़मीदोज़ हो गयी. इस हादसे में 15 मजदूर दब गए. मजदूरों को मलबे से निकालने में दमकल विभाग के लोगों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
बताया जा रहा है कि ये इमारत रात करीब दो बजे अचानक ढह गई. मलबे के नीचे दबे 12 मजदूरों को निकाल लिया गया है. घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मजदूरों में से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. राहत और बचाव कार्य जारी है.
मलबे की चपेट में आकर 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. लेकिन अभी भी उसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. बिल्डिंग गिरने की वजह का पता नहीं चला है. कहा जा रहा है कि बिल्डिंग काफी खस्ताहाल हो चुकी थी और उसे तोड़ने का काम चल रहा था, इसी दौरान पूरी इमारत गिर पड़ी.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें