मध्य प्रदेश में हर रोज 60 युवतियां गायब हो रही हैं। गुजरे साढ़े चार माह में राज्य से 8,079 युवतियां गायब हुई हैं। विधानसभा में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा लिखित में दिए गए एक सवाल के जवाब से यह खुलासा हुआ है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक आरिफ अकील द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सोमवार को गृहमंत्री गुप्ता ने बताया है कि इस वर्ष फरवरी से लेकर 15 जून तक की अवधि में कुल 8,079 युवतियां गायब हुई हैं। इसके अलावा 596 युवतियों का अपहरण हुआ है और 240 युवतियों की हत्या कर दी गई है।
गृहमंत्री ने अपने जवाब में आगे बताया है कि बीते साढ़े चार माह की अवधि में 170 युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है और 32 युवतियों को जिंदा जलाए जाने के प्रकरण हुए हैं। इसी अवधि में 83 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इस तरह के 17 प्रकरणों में आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें