नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 जुलाई )

सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना ईपीक कार्ड बनवाएं-श्री नरवाल

नीमच 8 जुलाई  2013,कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि अधिकारी-कर्मचारियों के डाटाबैस संबंधी 38 काॅलम की जानकारी आज दिनांक तक अपेक्षित है। जो अत्यंत ही आपत्तिजनक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण जुलाई माह में आयोजित किया जाना है। डाटा बैस के अभाव में प्रशिक्षण दिया जाना सम्भव नही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा डाटाबैस तैयार करने के कार्य को गम्भीरता से लिया गया है। उन्होने निर्देशित किया हैं कि आयोग से प्राप्त निर्धारित फोर्मेट सभी 38 काॅलमों की पूर्णता कर डैम्ग्ब्म्स् फार्मेट में हार्ड काॅपी एंव सी.डी.सहित तैयार करवाकर लेखा लिपिक, स्थापना लिपिक, के हस्ते दो दिवस में कलेक्टर कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी निर्धारित समयावधि में प्राप्त नही होने की दशा में आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री नरवाल ने जिला अधिकारियों से कहा है,कि यह भी सुनिश्चित किया जाए,कि सभी अधिकारी-कर्मचारी के पास ईपिक कार्ड उपलब्ध हो, यदि ईपिक कार्ड उपलबध नही हैे,तो ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियांे के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करवाने के लिए तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 42 से नाम जोडने के लिए फार्म नम्बर 6 प्राप्त कर नाम जोडने की कार्यवाही करना सुनिश्चत करें। यदि ऐसे अधिकारी, कर्मचारी निर्वाचक नामावली में नाम जुडवाने की कार्यवाही नही करता है,तो उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही के प्रस्ताव तैयार कर तत्काल कलेक्टर कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।

जिले में अब तक 289 मि0मी0वर्षा दर्ज

नीमच 8 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 289.6 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 35.8 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 27.4 मि0मी0,जावद में 47.2 मि0मी0 एंव मनासा में 33 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 342.8 मि0मी0,जावद में 209 मि0मी0 एंव मनासा में 317 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 8 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 7.4 मि0मी0 औसत वर्षा हुई । जावद में 22.2 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जबकि नीमच एंव  मनासा में कोई वर्षा दर्ज नही हुई है। 

नव नियुक्त संविदा शिक्षकों का प्रशिक्षण दस से 

नीमच 8 जुलाई  2013,नीमच जिले के नव नियुक्त संविदा शिक्षक वर्ग-3 प्राथमिक स्तर का दस दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण 10 जुलाई 2013 से तथा नव नियुक्त संविदा शिक्षका वर्ग-2 माध्यमिक स्तर का दस दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण 20 जुलाई 2013 से डाइट नीमच में प्रारम्भ हो रहा है। सभी नवनियुक्त शिक्षक संकुल प्राचार्य से कार्यमुक्त होकर निर्धारित तिथि को प्रातः10 बजे पाठ्यपुस्तक सहित डाइट नीमच में उपस्थित हो। यह जानकारी डाइट के प्रभारी प्राचार्य श्री एम.के.जैन ने दी ।

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे में परिवार नियोजन की लक्ष्यपूर्ति करें-श्री नरवाल
  • जनसंख्या स्थिरीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

नीमच 8 जुलाई  2013,जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे के दौरान परिवार कल्याण के लक्ष्यों की अधिकतम पूर्ति सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल ने सोमवार को जनसंख्या स्थिरीकरण पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए दिए। बैठक में बताया गया कि 11 से 24 जुलाई 2013 तक जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाडें में बढती जनसंख्या के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत् कराकर उन्हें परिवार कल्याण के स्थाई एंव अस्थाई साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्यशाला में कलेक्टर श्री नरवाल ने अधिकारियांें को सम्बोधित करते हुए कहा,कि परिवार कल्याण नसबंदी शिविरों को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग महिला एंव बाल विकास विभाग एंव जनअभियान परिषद् के साथ ही सभी विभाग सहयोग करें। उन्होने जनअभियान परिषद् की जिला समन्वयक सुप्रिति यादव को निर्देशित किया,कि गाॅवांे मंे गठित ग्राम प्रस्फुटन समिति के पुरूष सदस्यों को पुरूष नसबंदी एंव महिला सदस्यों को महिला नसबंदी के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक केस को प्रेरित करने हेतु मिलने वाली पे्ररक राशि भी प्रस्फुटन समिति के सदस्यांे को प्रदाय की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.के.के.वास्कले ने बताया कि पखवाडे के दौरान प्रत्येक दिवस जिला चिकित्सालय में नसबंदी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।,तथा पखवाडे में 15 एंव 22 जुलाई 2013 को दूरबीन महिला नसबंदी शिविर का आयोजन नीमच, मनासा, सिगोंली में किया जाएगा। जिसमें रतलाम के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ.राज दुलानी दूरबीन द्वारा महिला नसबंदी करेगें। सिविल सर्जन सहमुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ.आर.पी.माहेश्वरी ने बडी जनसंख्या के दुष्परिणाम, विभिन्न देश एंव प्रदेश मंे बढती हुई जनसंख्या के तुलनात्मक आंकेडे प्रस्तुत किए। उन्होने कहा कि प्रमुख सचिव द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम को प्रेरणा अभियान का नाम दिया हैं। जिसमें प्रदेश के 5 लाख लक्ष्य समूह को परिवार कल्याण कार्यक्रम से जोडने का लक्ष्य रखा है। इसी प्रकार जिले को 8 हजार नसबंदी का लक्ष्य मिला है। डाॅ. माहेश्वरी ने परिवार कल्याण के स्थाई एंव अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. रण्दा,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल पटवा, नेहा भारतीय एंव सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

स्वैच्छानुदान स्वीकृत

नीमच 8 जुलाई  2013,प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन की अनुशंसा पर हाईस्कूल आलोरी के पालक शिक्षक संघ को फर्नीचर क्रय करने हेतु 15 हजार रूपये का स्वैच्छानुदान स्वीकृत किया गया है। 

जिले में 11 से 24 जुलाई तक परिवार कल्याण पखवाडे का आयोजन
  • प्रतिदिन परिवार नियोजन शिविर आयोजित होगें


नीमच 8 जुलाई  2013,जिले में 11 से 24 जुलाई 2013 तक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग द्वारा परिवार कल्याण पखवाडा मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल के निर्देशानुसार इस पखवाडे में स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रतिदिन नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 11 जुलाई को सिविल हास्पीटल रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनासा, जिला चिकित्सालय नीमच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोंली एंव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनगढ में नसबंदी शिविर आयोजित होगें। इसी तरह 13 जुलाई 2013  को प्राथमिक सवास्थ्य केन्द्र नयागाॅव ,15 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनासा,17 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झांतला एंव सरवानिया महाराज , 20 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डीकेन, रतनगढ,जाट, 22 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डीकेन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनासा, एंव 24 जुलाई को प्राथमिक केन्द्र नयागॅाव तथा सिविल हास्पीटल जावद में नसबंदी शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय नीमच में 11, 13, 15 18 एंव 20 जुलाई 2013 को पुरूष नबसंबदी , टी.टी एंव एल.टी.टी नसबंदी शिविर आयोजित किए गयें है। 

सेवा निवृत्त लेखापालों से आवेदन आमंत्रित

नीमच 8 जुलाई  2013,जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच ने बताया,कि मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त विभाग निगम के लिए संविदा सेवा पर लेखापाल के एक पद की नियुक्ति की जाना है। जिसके लिए सेवा निवृत्त लेखाधिकारी, लेखापाल जिसे शासकीय ,अर्द्धशासकीय निगम मण्डल इत्यादि में दस वर्ष का अनुभव तथा कम्पनी अधिनियम के अनुरूप दोहारा लेखा प्रणाली अन्तर्गत लेखा कार्य का अनुभव हो, को संविदा सेवा दो माह के लिए नियुक्ति दी जाना है। अतः संबंधित आवेदक कार्यालयीन समय मंे जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के कक्ष क्रमांक 57 संयुक्त कलेक्टर भवन नीमच में सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2013 है। 

कोई टिप्पणी नहीं: