हेमा और उमा उप्र से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

हेमा और उमा उप्र से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार

लोकसभा चुनाव से पहले मोदीमय हो चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब हर वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान करने में जुटी है। वहीं हेमा मालिनी और उमा भारती ने कहा कि पार्टी चाहेगी तो वे यहां की किसी भी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई चर्चित चेहरे उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने तक को तैयार हैं। भाजपा की स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद हेमा मालिनी ने वंृदावन आने पर मीडिया से बातचीत में नरेंद्र मोदी को पूरे देश के सर्वमान्य नेता बताया। 


हेमा ने कहा कि मोदी की कार्य प्रणाली सबसे अलग है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर इशरत जहां मुठभेड़ मामले में साजिश कर मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाया। वहीं उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह यहां की किसी भी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।  वृंदावन पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं, फीरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जैसे सवालों पर पहले तो वह कुछ देर मौन रहीं, फिर कहा कि वह हर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। 


उमा के फीरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में उमा ने पार्टी की हर जिम्मेदारी को निभाने की बात कहकर इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। वहीं उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण लोगों को सही समय पर सहायता नहीं मिली।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी में सरकार से अधिक काम सेना ने किया। सेना नहीं होती तो पहाड़ों से लोगों को निकालना मुश्किल होता। 

कोई टिप्पणी नहीं: