- झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्यवासियो के नाम सन्देश
हर अधूरे काम को पूरा करना है पहले क्या हुआ और क्यों हुआ जिम्मेवार कौन है, इस पर माथापच्ची करने, एक दुसरे पर दोष मढ़ने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। खंडित जनादेश साथ रहने और चलने की चुनौती देता है। जिम्मेवारी का निर्वहन और सरोकारों को साकार करने में समाज के हर वर्ग और हर राजनीतिक दल का सहयोग चाहिए। राजनीतिक विरोध के चक्कर में राज्य का विकास न बाधित हो जाए, जनादेश का अपमान न हो नर्इ सोंच और नए संकल्प के साथ नर्इ शुरूआत हो। मेरी गलतियों को चिनिहत कर बतायें जिन सपनों को साकार करने के लिए राज्य बना वो 13 वर्षों के बाद भी अधूरा है।
हमें पिछली गलतियों से सबक लेते हुए हर अधूरे काम को पूरा करना है और साथ चलने की एक नर्इ मिशाल पेश करनी है। पहले क्या हुआ और क्यों हुआ और जिम्मेवार कौन है, इस पर माथापच्ची करने और एक दुसरे पर दोष मढ़ने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। हमें अब ये सुनिशिचत करना है कि जो हो वो अच्छा हो और पिछली गलतियां दुहरार्इ ना जाए। खंडित जनादेश साथ रहने और चलने की चुनौती देता है। हमें हर परिसिथति में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए जन आकांक्षाओं को साकार करने की ओर कदम बढ़ाना होगा, सरकार का नेतृत्व मेरे हाथ में हैं, लेकिन इतनी बड़ी जिम्मेवारी का निर्वहन और सरोकारों को साकार करने में समाज के हर वर्ग और हर राजनीतिक दल का सहयोग चाहिए।
मैं राजनीतिक विरोध का सम्मान करता हूँ यदि विरोध विकास की जिदद और राज्यहित के लिए हो। हमें सदैव यह ध्यान रखना होगा कि राजनीतिक विरोध के चक्कर में राज्य का विकास न बाधित हो जाए और जनादेश का अपमान न हो। हम नर्इ सोंच और नए संकल्प के साथ नर्इ शुरूआत कर रहें है। सबका सहयोग और आपसी विश्वास बना रहा तो मुझे पूरा भरोसा है कि ये सरकार न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगी बलिक राज्य का कायाकल्प कर सभी आशंकाओं को निराधार साबित करेगी। मैं सभी राजनीतिक दल के नेताओं एवं मीडिया कर्मियों से विनम्र अपील कर रहा हूँ कि आप मेरी गलतियों को चिनिहत कर बतायें, मैं आलोचनाओं से घबराता नहीं हूँ, इसे ही आगे बढ़ने की सीढ़ी मानता हूँ।
मैं ना तो राजनीतिक पूर्वाग्रह में भरोसा रखता हूँ और न ही निजी सोंच थोपना चाहता हूँ। मेरी कोशिश है कि मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी माननीय विधायकों को साथ लेकर आपसी विश्वास और तालमेल की नर्इ मिषाल पेष करूं। परस्पर सहयोग और विष्वास को विकास का आधार बनाना चाहता हूँ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रजरप्पा पहुचे .सोरेन सपरिवार माँ छिन्मस्तिका मंदिर उपासना और अपने सुपत्र के मुंडन के लिये पहुचे थे .
--- अमित झा---
रांची
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें