बोधगया में केंद्र व बिहार सरकार पर बरसीं मायावती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

बोधगया में केंद्र व बिहार सरकार पर बरसीं मायावती


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्घ महाबोधि मंदिर परिसर का दौरा किया और इसी बहाने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उन सभी स्थलों को देखा जहां सात जुलाई को बम विस्फोट हुए थे। बसपा प्रमुख ने बम विस्फोट वाले स्थलों को देखने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व में ही आतंकवादी हरकतों के लिए राज्य सरकार को अगाह किया था परंतु न तो राज्य सरकार और न ही केन्द्र सरकार ने अपनी जिम्मेवारी निभाई। यही कारण है कि आतंकी अपने मंसूबे में सफल हो गए। 


उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सभी देशों में बसे बौद्घ संप्रदाय के लोग चितिंत हैं। उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि अगर केंद्र में बसपा की सरकार बनती है तो महाबोधि मंदिर सहित देश की सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएगी। मायावती ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो, इसके लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। 



उल्लेखनीय है कि सात जुलाई को महाबोधि मंदिर परिसर सहित नौ स्थलों पर श्रृंखलाबद्घ बम विस्फोट किया गया था, जिसमें बौद्घ संप्रदाय के दो लोग घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: