13 जुलाई को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

13 जुलाई को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

 
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को घोषणा की कि पार्टी के विधायक दल के नेता और राज्य में नवगठित झामुमो—कांग्रेस—राजद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन आगामी 13 जुलाई को सुबह दस बजे राज्य के नवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

 पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य तथा झारखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हेमंत के नेतत्व में 13 जुलाई को राज्य में नयी सरकार का गठन होगा।

झामुमो के दोनों नेताओं ने कहा कि झामुमो पूरे राज्य में 13 जुलाई को अधिकार दिवस के रूप में मनायेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में लोकतांत्रिक सरकार के गठन और संचालन का उनकी पार्टी को जनादेश प्राप्त है और इस प्रयास में उसे कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले अन्य दलों एवं निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: