वागीश की पुस्तक को रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जुलाई 2013

वागीश की पुस्तक को रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने साहित्यकार वागीश सारस्वत को उनके व्यंग्य संग्रह तरकश के तीर के लिए आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार देने की घोषणा की है। सारस्वत को यह पुरस्कार हिंदी दिवस 14 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। 

तरकश के तीर पुस्तक में वागीश सारस्वत के उन चुनिंदा व्यंग्य लेखों का संकलन किया गया है, जो वह एक स्थानीय हिंदी समाचार पत्र में कुछ वर्ष पहले तक नियमित रूप से लिखते रहे थे। करीब दो वर्ष पहले प्रकाशित इस संकलन को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने वर्ष 2011 की पुरस्कार सूची में शामिल किया है। इससे पहले वागीश सारस्वत के कविता संग्रह एकलव्य का अंगूठा को भी महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।  

कोई टिप्पणी नहीं: