गौनाहा सीडीपीओ गिरफ्तार, कथित पति भी हिरासत में
- निजी डायरी व बैग के साथ 394900 रूपये नकद बरामद, गुप्त सूचना पर एसडीओ ने की कार्रवाई
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज के अनुमण्डल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने गुप्त सूचना पर भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारी को रिश्वत के रूपये के साथ धर दबोचा, जहाँ उक्त महिला पदाधिकारी के कथित पति सुभाष प्रसाद उर्फ एसके सिंह को तल्ख तेवर में एसडीओ से वार्ता करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसडीओ को सूचना मिली कि गौनाहा की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी अपने कथित पति के साथ क्रय पंजी पर हस्ताक्षर करने के नाम पर की गयी रकम करीब 5 लाख रूपये लेकर उजले रंग की बिना नम्बर की गाड़ी से नरकटियागंज होकर बेतिया जाने वाली है। अनुमण्डल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने बिना समय गँवाए गौनाहा सड़क पर दण्डाधिकारी वीणा कुमारी के साथ कूच कर गये। वे अभी एचएच डीएवी पब्लिक स्कूल के पास पहंुचे ही थे कि उजले रंग की बोलेरो सामने से आती दिखी । उन्होने अपनी गाड़ी रोक कर सीडीपीओ की गाड़ी तलाशी ली जिसमें एक काले बैग में सौ, पाँच सौ और एक हजार के नोट मिले, जिसकी गिनती के बाद श्री पाण्डेय ने बताया कि कुल रकम तीन लाख चैरान्वे हजार नौ सौ रूपये है। 8 जुलाई 13 को पूनम कुमारी ने गौनाहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की एक बैठक की जिसमें केयर इण्डिया के तहत अनन्या का प्रमाणपत्र वितरण करने के उपरान्त कहा कि मेरी बदली हो गयी हैै। इस लिए सभी सेविका अपनी क्रय पंजी का सत्यापन करा ले। उन्होने उक्त बैठक में कहा था कि इस विभाग की परम्परा को आप लोग जानती है। अब सभी क्रय पंजी 1000 हजार रूपये की दर से जमा कर काम करा ले। गौरतलब है कि सीडीपीओ पूनम कुमारी का स्थानान्तरण किशनगंज हो चुका है, वे 10 जुलाई को विरमित हो चुकी है। बावजूद इसके 11,12 और 13 जुलाई 2013 को सीडीपीओ ने कतिपय सेविकाओ की मदद से रूपये वसूले और शाम में बोलेरो जिसका चालक राजेश कुमार राम है को लेकर बेतिया के लिए रवाना हो गयी, रास्ते में एसडीओ ने पूनम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बकौल बोलेरो चालक वह बीएसएनएल के लिए गाड़ी चलाता है, गाड़ी स्व. रामाश्रय हरिजन के नाम पर है।
इधर पूनम कुमारी ने बताया कि उन्होने राजेश की गाड़ी भाड़े पर ले रखा है। जिसका किराया ग्यारह माह से लम्बित है। बैग में रखे रूपये में एक लाख पैंसठ हजार रूपये राजेश के किराया के लिए रखा गया था, जिसे बेतिया में उसके (पूनम) कथित पति देने वाले थे। उन्हांेने (पूनम) बताया कि बाढ की रहने वाली है, 1992 हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुई थी। उसके पुत्र राहुल कुमार 19 वर्ष प्लस टू बाढ में तथा पुत्री रोहिणी पंडारक में 10 वी की छात्रा है। बरामद रूपये के बारे में सीडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि उक्त रकम उन्हे सेविकाओ ने विदायी में गिफ्ट किया है, लेकिन कितनी रकम है यह मैंने गिनती नहीं की है। उधर पश्चिम चम्पारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युनियन की उपाध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि गौनाहा की सेविकाओ को भयाक्रान्त कर पूनम व उनके कथित पति ने जबरन वसूली किया। गौनाहा में शनिवार को कोई विदायी समारोह आयोजित नहीं किया गया। उसके बावजूद सीडीपीओ को उपहार में 144 कार्यरत सेविकाओ ने कितनी राशि उपहार में दे डाली, यह स्वयं विचारणीय प्रश्न हैं ? बताते है कि पूनम कुमारी ने 22 जून 13 को नरकटियागज का अतिरिक्त प्रभार भी लिया। जिला से उन्हे आदेश प्राप्त था कि वे शीघ्रातिशीघ्र प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को प्रभार सौंप दे। पुलिस की हिरासत में पूनम ने बताया कि किशनगंज में योगदान कर वापस आने के बाद वे सबको प्रभार दे देती। अब जो भी हो पूनम कुमारी सभी अधिकारियों से बचा लेने की गुहार लगा रही है। उनका कहना है कि इसमंे उनका कोई दोष नहीं है। उनके कथित पति का भी कहना है कि मुझे एसडीओ ने कुछ बोलने नहीं दिया। हालाकि एसडीएम विजय कुमार पाण्डेय के इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है। गौनाहा में सीडीपीओ के लिए वसूली करने वाली सेविकाएँ फिलहाल दहशत में है। शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान का कहना है कि उनकी गिरफ्त मंे सुभाष प्रसाद(सीडीपीओ के कथित पति), राजेश कुमार राम(बोलेरो चालक) पूनम कुमारी और बोलेरो है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, रविवार होने के कारण उन्हे बेतिया न्यायालय के हवाले नही किया जा सका है।

---अवधेश कुमार शर्मा---
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें