ऋतिक को मिली अस्पताल से छुट्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

ऋतिक को मिली अस्पताल से छुट्टी


खून का थक्का निकालने के लिए दिमाग की सर्जरी के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे गई। ऋतिक अपने पिता फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ अस्पताल के बाहर आए। ऋतिक के एक करीबी सूत्र ने बताया, "वह अब ठीक हैं लेकिन अब वह कम से कम एक महीने तक आराम करेंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरा आराम करने और ध्यान करने को कहा है।"


39 वर्षीय ऋतिक का रविवार की दोपहर को दिमाग की सफल सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद राकेश रोशन ने बताया था कि बैंकॉक के फुकेट में 'बैंग-बैंग' के लिए एक स्टंट करते समय ऋतिक के सिर में चोट आई थी।  ऋतिक जब अस्पताल में थे तब फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, कुनाल कपूर, आशुतोष गोवारिकर, गौरीखान, करण जौहर और अन्य लोग उनसे मिलने गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: