मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के सदन में उपनेता भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के सदन में उपनेता भाजपा में शामिल


मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करने वाले कांग्रेस के विधायक और सदन में उपनेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले ही हंगामा होने के कारण विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने उनका साथ दिया लिहाजा हंगामा हो गया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी। 


आधा घंटे बाद जब विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस के उपनेता को अपने वरिष्ठ नेताओं में भरोसा नहीं है तो अविश्वास प्रस्ताव का कोई अर्थ नहीं है। इसके बाद फिर हंगामा शुरू होने के कारण विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: