नेपाल के विदेश मंत्री माधव घिमिरे ने मंगलवार को कहा कि यहां होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत 764 वाहनों की मदद देगा। घिमिरे ने उनके भारतीय समकक्ष सलमान खुर्शीद की एक दिवसीय नेपाल यात्रा के दौरान आईएएनएस को बताया कि दोनों तरफ से विनिमय पत्र (एलओई) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत भारत नवम्बर में होने वाले चुनाव में मदद के लिए विभिन्न प्रकार के 764 वाहन दान करने पर राजी हो गया है।
इन वाहनों में से 716 गृह मंत्रालय और 48 नेपाल निर्वाचन आयोग को दिए जाएंगे। चुनाव के दौरान नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों को भारत की ओर से दिए जाने वाले इन वाहनों की कीमत 80 करोड़ रुपये है। वर्ष 2008 के चुनाव के दौरान भारत ने नेपाल को विभिन्न प्रकार के 500 वाहन दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें