पूरा दिन समुद्रतट पर बिताना चाहती थीं रिहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

पूरा दिन समुद्रतट पर बिताना चाहती थीं रिहा


गायिका रिहाना समुद्रतट पर सुकून के कुछ पल बिताना चाहती थीं, लेकिन उन्हें बधाई देने वाले उनके प्रशंसकों के कारण वह ऐसा नहीं कर पाईं। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, रिहाना एक मित्र के साथ सोपोटो संडे गईं थी और दर्शकों से बचने के लिए उन्होंने खुद को चारों ओर से छतरियों से ढक रखा था। 

उन्होंने वेबसाइट 'इंस्टाग्रम डॉट कॉम' पर एक वीडियो प्रेषित किया है, जिसमें नीले रंग की बिकनी और धूपवाले चश्मे के साथ गिलास से पेय पीकर खुद को तरोताजा कर रही रिहाना पूरे दिन छुट्टी मनाने के मूड में दिख रहीं हैं।  उन्होंने लिखा, "पोलैंड के समुद्री तट का दिन, अच्छा रहा। मैं जितनी धूप ले सकती हूं उतनी ले रही हूं। मैं पूरा दिन समुद्र तट पर बिताना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।"

कोई टिप्पणी नहीं: