प्रकाश झा ने 'सत्याग्रह' में शामिल किया आइटम गीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

प्रकाश झा ने 'सत्याग्रह' में शामिल किया आइटम गीत


फिल्मकार प्रकाश झा अपनी आने वाली फिल्म 'सत्याग्रह' में आइटम गीत भी शामिल करने वाले हैं। उन्होंने मॉडल एवं अभिनेत्री नताशा स्तानकोविक के साथ आइटम गीत के लिए अनुबंध किया है। झा का मानना है कि आइटम गीत फिल्म की कहानी में एक खास संवेदनशीलता का पुट जोड़ते हैं। उन्होंने कहा, "नृत्य-गीत से फिल्म की कहानी को बल मिलता है। आइटम गीत दृश्यों को अधिक संवेदनशील बनाते हैं।"  इससे पहले 2003 में आई झा की फिल्म 'गंगाजल' में अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने आइटम गीत में नृत्य किया था। 2010 में टीवी कलाकारा बरखा बिष्ट ने फिल्म 'राजनीति' में आइटम गीत किया था। 


झा यह स्वीकार करते करते हैं कि इस तरह के भड़काऊ गाने फिल्म का आकर्षण भी होते हैं। उन्होंने कहा, "आइटम गीत लोगों का मनोरंजन करते हैं और मनोरंजन फिल्म निर्माण का मूलभूत तत्व है। यदि समझदारी से आइटम गीत प्रयोग किया जाए तो यह अर्थपूर्ण भी होते हैं।" फिल्म 'सत्याग्रह' में अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और अमृता राव ने काम किया है। फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: