लालू को सर्वोच्च न्यायालय से राहत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

लालू को सर्वोच्च न्यायालय से राहत


राष्ट्रीय जनता दल राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद को मंगलवार को राहत देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कथित अवैध संपत्ति के एक मामले को झारखंड की सीबीआई अदालत से किसी अन्य सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने की उनकी याचिका पर नोटिस जारी कर दिया। न्यायमूर्ति पी. सतशिवम और जे. चेलेमेश्वर की खंडपीठ ने यह नोटिस जारी करते हुए निचली अदालत में उनके खिलाफ आगे की सुनवाई पर भी अंतरिम रोक लगा दी। 

इससे पहले वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने अदालत को बताया कि निचली अदालत ने एक असामान्य प्रक्रिया अपनाते हुए एक नोटिस जारी कर उनके मुवक्किल से एक जुलाई, 2013 तक बहस की लिखित प्रति दाखिल करने को कहा है, ताकि 15 जुलाई, 2013 तक फैसला सुनाया जा सके। 

सर्वोच्च न्यायालय को बताया गया कि इसमें पक्षपात होने की संभावना है, क्योंकि निचली अदालत की न्यायाधीश मीनू देवी का विवाह स्वर्गीय जितेंद्र शाही से हुआ था, जो बिहार के मंत्री पी.के. शाही के चचेरे भाई थे, जिन्हें हाल ही में लोकसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: