प्राण को 'जंजीर' की रीमेक नहीं दिखा पाया : अमित मेहरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

प्राण को 'जंजीर' की रीमेक नहीं दिखा पाया : अमित मेहरा

निर्माता प्रकाश मेहरा की सफलतम फिल्म 'जंजीर' की रीमेक फिल्म बना रहे उनके बेटे अमित मेहरा ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रसिद्ध अभिनेता प्राण के निधन की खबर पर हैरान हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस बात से दुखी है कि वह उन्हें रीमेक फिल्म नहीं दिखा पाएंगे। प्राण (93) ने शुक्रवार रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अमित ने बताया, "यह बेहद दुखद खबर है। मुझे वह बेहद पसंद थे। 'जंजीर' रीमेक के लिए मूल फिल्म की उनकी निभाई भूमिका के लिए अभिनेता के चुनाव से पहले मैं उनके पास गया था। वह बेहद खुश थे कि संजय दत्त ने यह भूमिका की है। मैंने उनसे उन्हें यह फिल्म दिखाने का वादा किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं यह नहीं कर पाया।"

अमित का कहना है कि वह इस नए संस्करण में प्राण को अतिथि भूमिका में लाना चाहते थे लेकिन उनके निधन से यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, "मैं चाहता था कि वह थोड़ी देर की शूटिंग के लिए सेट पर आएं, लेकिन उनकी सेहत साथ नहीं दे रही थी। उनकी सेहत अच्छी नहीं थी, इसलिए हम यह नहीं कर पाए।"

कोई टिप्पणी नहीं: