'रेड 2' के प्रीमियर में छायीं कैथरीन जीटा-जोंस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

'रेड 2' के प्रीमियर में छायीं कैथरीन जीटा-जोंस


अपनी नई फिल्म 'रेड 2' के प्रथम प्रदर्शन के मौके पर अभिनेत्री कैथरीन जीटा-जोंस काले रंग की पोशाक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। जीटा-जोंस की काले रंग की पोशाक उनकी पतली कमर और आकर्षक रूप पर खूब फब रही थी। उन्होंने पैरों में काले रंग की हाई हिल्स पहन रखी थीं।


दो बच्चों की मां जोंस फिल्म के प्रीमियर पर अपने पति अभिनेता माइकल डगलस के साथ नहीं आई थीं। कार्यक्रम में वह अपने सह-अभिनेता ब्रूस विलिस, हेलेन मिरेन और जॉन मेल्कोविच के साथ रहीं। 'रेड 2' 2010 में आई एक्शन कॉमेडी 'रेड' का अगला संस्करण है।



जीटा-जोंस ने फिल्म में मिरांडा वुड नाम की एक जासूस की भूमिका निभाई है जो कि फ्रेंक मोसेस से प्यार करती है। फ्रेंक मोसेस का किरदार ब्रूस विलिस ने निभाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: